DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

एस.एन. सिन्हा कॉलेज, जहानाबाद में संविधान दिवस समारोह, संविधान की महत्ता पर हुआ विचार-विमर्श

S.N. Constitution Day celebration at Sinha College, Jehanabad, discussion on importance of Constitution

जहानाबाद: एस.एन. सिन्हा कॉलेज में संविधान दिवस का आयोजन राजनीति विज्ञान विभाग के सौजन्य से किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार रजक ने संविधान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि 26 नवंबर का दिन हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी दिन संविधान को अंगीकार किया गया था। उन्होंने कहा कि समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के सिद्धांत हमारे मार्गदर्शक हैं, जिन पर चलने से ही देश का सर्वांगीण विकास संभव है।

प्राचार्य ने संविधान के आदर्शों का अनुपालन करने की अपील की और संविधान निर्माताओं एवं वर्तमान सरकार के “विकसित भारत” के स्वप्न को साकार करने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि संविधान दिवस को 2015 से हर वर्ष समारोहपूर्वक मनाया जा रहा है।

इस अवसर पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समारोह में राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार ने संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई।

इस मौके पर छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक संवर्ग से बर्सर प्रो. सुबोध कुमार झा, डॉ. अख्तर रोमानी, इंतेखाब आलम, ओ.पी. वर्मा, डॉ. बबलू कुमार, डॉ. कविंद्र भगत और शिक्षकेतर कर्मियों में राजीव नयन, ब्रजेश कुमार, निरंजन कुमार, अंजनी कुमार, रंजन कुमार, धर्मेंद्र कुमार, निराला, गौरव, शमीम, राजकुमार पाल जी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

इस आयोजन में छात्रसंघ अध्यक्ष आयुष कुमार उर्फ सनी और संजय की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही। सभी ने संविधान की मूल भावना को समझने और उसे जीवन में अपनाने की प्रतिबद्धता जताई।

कार्यक्रम का उद्देश्य संविधान की मूलभूत सिद्धांतों और अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना था, ताकि विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच संविधान की भावना को मजबूत किया जा सके।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News