शुक्र, मार्च 27, 2026

सीएम बनते ही रेखा गुप्ता ने मंत्रियों के विभाग बांटे, पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी

Rekha Gupta allocated ministers' departments after taking charge as CM, approved Ayushman Scheme in first cabinet meeting

Rekha Gupta allocated ministers’ departments after taking charge as CM, approved Ayushman Scheme in first cabinet meeting

राजधानी दिल्ली में गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद रेखा गुप्ता ने पहले दिन ही कई फैसले लिए। इसके साथ मुख्यमंत्री रेखा ने मंत्रियों के विभागों का भी बंटवारा कर दिया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने पास वित्त, राजस्व और विजिलेंस समेत कई प्रमुख विभाग रखे हैं। रेखा गुप्ता ने अपने पास वित्त, योजना, सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी), महिला एवं बाल विकास, सेवाएं, राजस्व, भूमि एवं भवन, सूचना एवं जनसंपर्क, विजिलेंस और प्रशासनिक सुधार विभाग रखे हैं। साथ ही, वह उन विभागों की भी जिम्मेदारी संभालेंगी, जिन्हें किसी को आवंटित नहीं किया गया है। प्रवेश साहिब सिंह वर्मा को पीडब्ल्यूडी, विधायी मामले, अलावा सूचना एवं वित्त आयोग, जल और गुरुद्वारा चुनाव विभाग मिले हैं। आशीष सूद को गृह, बिजली, शहरी विकास, शिक्षा, उच्च शिक्षा, प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा विभागों की जिम्मेदारी मिली है। मनजिंदर सिंह सिरसा को उद्योग, खाद्य आपूर्ति, वन एवं पर्यावरण और योजना विभाग मिले हैं। रविंद्र सिंह इंद्राज को समाज कल्याण, एससी/एसटी वेलफेयर, कॉरपोरेशन, इलेक्शंस विभाग मिले हैं। कपिल मिश्रा को विधि एवं न्याय, श्रम एवं रोजगार, विकास, कला एवं संस्कृति, भाषा और पर्यटन विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही, डॉ. पंकज कुमार सिंह को स्वास्थ्य, परिवहन और सूचना तकनीक विभाग दिए गए हैं। वहीं दिल्ली में गुरुवार को शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में पहली कैबिनेट बैठक हुई। दिल्ली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को मंजूरी दी गई। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कैबिनेट के फैसलों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैबिनेट मीटिंग हुई, उसमें हमने मुख्यतः दो बड़े एजेंडे पर चर्चा करते हुए उन्हें पास किया। दिल्ली में आयुष्मान योजना को हमने सर्वसम्मति से पारित किया है। इसके तहत 5 लाख का टॉपअप दिल्ली सरकार और 5 लाख केंद्र सरकार देगी, जो कि जल्द ही लागू किया जाएगा।

यह भी पढ़ेTRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़ेBAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कैबिनेट के साथ घाट पर यमुना आरती करने पहुंचीं

सीएम रेखा यमुना बाजार स्थित वासुदेव घाट पहुंची और कैबिनेट के साथ यमुना आरती की। भाजपा ने मेनिफेस्टो में यमुना की सफाई का वादा किया था। रेखा ने कहा, ‘यमुना को साफ करना दिल्ली सरकार की प्राथमिकता होगी । बता दें कि दिल्ली में पिछले 10 साल से सत्ता में रही आम आदमी पार्टी की सरकार ने यमुना नदी को साफ करने के वादे किए थे। हालांकि, दो कार्यकाल बीतने के बावजूद दिल्ली में यमुना साफ नहीं हो सकी। यमुना नदी की गंदगी का मुद्दा दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी उठाया गया था। अब भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने यमुना नदी को अपनी प्राथमिकता पर रखा है। चुनाव के दौरान भी भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में यमुना नदी को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने की बात कही थी। वहीं शपथ से पहले रेखा गुप्ता ने कहा, ‘मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं दिल्ली की सीएम बनूंगी। मैं शीशमहल में नहीं रहूंगी।’ जिस बंगले में केजरीवाल रहते थे, उसे भाजपा ने शीशमहल नाम दिया है। बीजेपी का आरोप है कि केजरीवाल ने इसे बनवाने में नियमों को ताक पर रखकर करोड़ों रुपए खर्च किए थे। भाजपा ने इसे चुनावी मुद्दा भी बनाया था। गुरुवार दोपहर उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली के रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनके कैबिनेट सहयोगियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री तथा उपमुख्यमंत्री भी उपस्थित रहे। भारतीय जनता पार्टी 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापस आई है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Discover more from DW Samachar

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading