DW Samachar – Header
BREAKING

राहुल गांधी ने कहा- भाजपा-आरएसएस मुझ पर जितना हमला करते हैं मैं उतना बेहतर होता हूं

Rahul Gandhi Press Conference
Rahul Gandhi Press Conference
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों दिल्ली में विश्राम पर है। राहुल गांधी ने आज एक बार फिर राजधानी में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने भाजपा और आरएसएस पर तंज कसा। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने कहा कि मैं आरएसएस और भाजपा के लोगों को धन्यवाद देता हूं। वो जितना मुझ पर हमला करते हैं, मैं उतना बेहतर होता जा रहा हूं। भाजपा और आरएसएस के लोग मेरे गुरु हैं। वो मुझे ट्रेनिंग दे रहे हैं। उन्होंने मुझे सिखाया है कि राजनीति में क्या नहीं करना चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी वालों के पास पैसे और फंड की कोई कमी नहीं है। वो कैंपेन चलाते रहते हैं। बड़ी इंट्रेस्टिंग बात है, जिस पर मैं 100 फीसदी विश्वास करता हूं कि सच्चाई को कोई भी कैंपेन नहीं छिपा सकता। उन्होंने मेरी छवि बिगाड़ने में 5-6 हजार करोड़ लगा दिए होंगे, थोड़े और लगा लें, लेकिन कुछ असर नहीं पड़ना है। राहुल गांधी ने कहा, मैं जानता हूं कि विपक्ष के सारे के सारे नेता हमारे साथ खड़े हैं। भारत जोड़ो यात्रा के दरवाजे हर उसके लिए खुले हैं जो भारत को जोड़ना चाहता है। विचारधारा में एकरूपता होती है। नफरत, हिंसा और मोहब्बत में एकरूपता नहीं होती। अखिलेश जी और मायावती जी, जो प्यार का हिंदुस्तान चाहते हैं, नफरत का नहीं। तो उनसे रिश्ता तो है। उन्होंने कहा, ये जो यात्रा है इसने ये हमें कुछ बताने की कोशिश की है और अगर हम उसे नहीं सुनते तो यह उस आवाज का अपमान होगा। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा में अपनी सुरक्षा को लेकर कहा कि सरकार चाहती है, भारत जोड़ो यात्रा मैं बुलेट प्रूफ गाड़ी में करूं। जो मुझे मंजूर नहीं। उन्होंने कहा कि जब उनके वरिष्ठ नेता बुलेट प्रूफ गाड़ी से बाहर आते हैं, तो कोई चिट्ठी नहीं जाती है। उनके लिए प्रोटोकॉल अलग, मेरे लिए अलग हैं। उन्होंने कहा कि ये मामला बना रहे हैं कि राहुल गांधी नियम तोड़ता है। टी शर्ट को लेकर पूछे गए सवाल पर राहुल ने कहा कि क्या स्वेटर पहन लूं। मैं सर्दी से नहीं डरता. मुझे ठंड नहीं लग रही. जब ठंड लगेगी तब स्वेटर पहनना शुरू कर दूंगा। 2024 के लेकर राहुल ने कहा कि अगर विपक्ष एकजुट हुआ, तो बीजेपी के लिए जीतना मुश्किल होगा, लेकिन विपक्ष के पास विजन होना चाहिए। बीजेपी के खिलाफ जबरदस्त नाराजगी है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़