DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

नीलगाय को बचाने के चक्कर में उच्च विधालय प॑डौल के प्राधानाध्यापक सड़क दुघर्टना में घायल

जहानाबाद के रतनी प्रखंड के विद्यालय जा रहे एक शिक्षक उस वक्त दुर्घटना का शिकार हो गए जब बीच सड़क पर अचानक से सामने नीलगाय आ गयी। नीलगाय को बचाने के चक्कर में प्रधानाध्यापक खुद दुर्घटना का शिकार हो गए जिन्हें घायलावस्था में ग्रामीणों ने पी एच सी शकूराबाद लाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गम्भीर स्थिति को देखते हुए जहानाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

बताया जाता है कि रतनी फरीदपुर प्रखंड क्षेत्र के उच्च विद्यालय के प्रधानाचार्य उमेश कुमार मोटरसाइकिल से जहानाबाद से विद्यालय जा रहे थे। शकूराबाद बभना रोड मे ज्योंहि परसबिगहा थाना क्षेत्र के ग्राम चैनपुरा के पास पहुंचे तो अचानक बीच सड़क पर सामने नीलगाय आ पहुंचा। तेज रफ्तार होने के कारण चालक से बाइक सम्भल नही पायी और नीलगाय बचाने के क्रम में खुद दुर्घटना का शिकार हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों ने तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शकूराबाद लाया। जहां डॉक्टरों ने गम्भीर स्थिति को देखते हुए जहानाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News