बुध, फ़रवरी 25, 2026

PM Modi’s Birthday: पीएम मोदी के जन्मदिन पर शुरू होगी ‘सेवा पखवाड़ा’, हर दिन मिलेंगी 15 नई बड़ी परियोजनाएं

PM Modi’s Birthday: Delhi to Launch ‘Seva Pakhwada’ with 15 Projects

पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर दिल्ली में ‘सेवा पखवाड़ा’ की शुरुआत होगी। 15 दिनों तक रोजाना नई परियोजनाओं का उद्घाटन, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती।

PM Modi’s Birthday: Delhi to Launch ‘Seva Pakhwada’ with 15 Projects

दिल्ली सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन जो कि 17 सितंबर को होने वाली है उसे खास बनाने की तैयारी में जुटी है।
इस मौके पर राजधानी दिल्ली में ‘सेवा पखवाड़ा’ की शुरुआत होगी, जिसमें 15 बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि ये आयोजन न केवल उत्सव का हिस्सा होंगे बल्कि दिल्लीवासियों के लिए नए तोहफे भी साबित होंगे।

अमित शाह करेंगे इसका उद्घाटन

17 सितंबर को त्यागराज स्टेडियम में होने वाले मुख्य कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहेंगे। इसी दौरान वे 15 परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इनमें नए अस्पताल ब्लॉक, 101 आरोग्य मंदिर और 150 डायलिसिस केंद्र शामिल हैं। माना जा रहा है कि इनसे स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी मजबूती मिलेगी और लोगों को इलाज के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने की तैयारियों की समीक्षा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस आयोजन को लेकर खास बैठक की। इसमें प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, भाजपा सांसद और विधायक भी शामिल रहे। बैठक में ‘सेवा पखवाड़ा’ की तैयारियों का पूरा खाका खींचा गया। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि ये कार्यक्रम दिल्ली के विकास को नई दिशा देंगे।

हर दिन मिलेगा एक नया ‘उपहार’

सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि 17 सितंबर से शुरू होकर 15 दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में हर दिन दिल्ली के लोगों को एक नया ‘उपहार’ मिलेगा। यानी, किसी दिन नई स्वास्थ्य सुविधा तो किसी दिन नई विकास परियोजना की सौगात होगी। इस तरह से लगातार 15 दिन दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में कार्यक्रम और उद्घाटन होंगे।

स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगी नई ताकत

‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत खुलने वाले 101 आरोग्य मंदिर और 150 डायलिसिस केंद्र खास चर्चा में हैं। दिल्ली जैसे बड़े शहर में डायलिसिस मरीजों की संख्या काफी ज्यादा है। अब इन नए केंद्रों से हजारों लोगों को राहत मिलेगी। वहीं, नए अस्पताल ब्लॉक से भी मरीजों को इलाज के बेहतर विकल्प मिलेंगे।

सीएम ने कहा कि ये सभी परियोजनाएं दिल्ली को ‘विकसित दिल्ली’ बनाने की दिशा में अहम कदम हैं। उन्होंने दावा किया कि इनसे शहर को नई गति और नई ऊंचाई मिलेगी।

यह भी पढ़ेTRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़ेBAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Discover more from DW Samachar

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading