DW Samachar – Header
BREAKING

पीएम मोदी आज हिमाचल में करेंगे चुनावी शंखनाद, भाजयुमो की युवा विजय संकल्प रैली को भी करेंगे संबोधित

हिमाचल प्रदेश के चुनाव होने में बस कुछ ही महीने बचे हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी सरकार बनाने के लिए जी तोड़ मेहनत करने में लगी हैं। इस चुनावी रणभूमि में भाजपा भी अब प्रत्यक्ष रूप से सामने आ गई है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी से … Read more

gvdr9it4_narendra-modi-rally-pti_625x300_05_March_19
PM Modi to blow poll bugle in Himachal Pradesh
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

हिमाचल प्रदेश के चुनाव होने में बस कुछ ही महीने बचे हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी सरकार बनाने के लिए जी तोड़ मेहनत करने में लगी हैं। इस चुनावी रणभूमि में भाजपा भी अब प्रत्यक्ष रूप से सामने आ गई है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी से शनिवार को चुनावी शंखनाद करेंगे। यहाँ मोदी पड्डल मैदान में भाजयुमो की युवा विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे। भाजपा ने इसके लिए पूरी तैयारियों कर ली हैं।

बता दें कि यहाँ पीएम मोदी का पड्डल में देवध्वनियों के साथ स्वागत किया जाएगा। भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या और सीएम जयराम ठाकुर उन्हें कुल्लवी शाल और टोपी पहनाकर स्वागत करेंगे। पीएम को युद्ध रणभेरी का प्रतीक रणसिंघा और कुल्लवी कारीगरी की उत्कृष्ट नक्काशी पट्टी वाली पोशाक भी भेंट की जाएगी। इसके बाद मंच पर पांच-पांच मिनट के लिए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, सीएम जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप और तेजस्वी सूर्या संबोधित करेंगे, जिसके बाद प्रधानमंत्री मोदी संबोधित करेंगे। मोदी के काफिले में तीन हेलिकाप्टर होंगे। दो कांगणी में उतरेंगे और एक सुंदरनगर पालीटेक्निक कॉलेज में खड़ा रहेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर 12:30 बजे मंडी के कांगणी हैलीपैड पर एयरफोर्स के हेलिकाप्टर से पहुंचेंगे। जहाँ उनका 12:45 बजे पड्डल मैदान में स्वागत किया जायेगा। उसके बाद 1:30 से 2:00 बजे के बीच प्रधानमंत्री हिमाचल की जनता को संबोधित करते हुए चुनावी शंखनाद करेंगे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़