DW Samachar – Header
BREAKING

देश के लिए अगले 40 दिन अहम, जनवरी में तेजी से बढ़ सकते हैं कोरोना के मामले

दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस के बढ़ते मामले एक बार फिर से लोगों को चिंता में डाल रही है। वहीं भारत में भी कोरोना को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है। दावा किया जा रहा है कि भारत में कोविड-19 के मामले जनवरी में तेजी से बढ़ सकते हैं। ऐसे में अगले … Read more

images (64)
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस के बढ़ते मामले एक बार फिर से लोगों को चिंता में डाल रही है। वहीं भारत में भी कोरोना को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है। दावा किया जा रहा है कि भारत में कोविड-19 के मामले जनवरी में तेजी से बढ़ सकते हैं। ऐसे में अगले 40 दिन भारत के लिए महत्वपूर्ण होने जा रहे हैं। सूत्रों ने महामारी के फैलने की पिछली रफ्तार के हवाले यह जानकारी दी है।


स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों की मानें तो पहले भी यह पाया गया था कि पूर्वी एशिया के कोरोना की चपेट में आने के 30-35 दिन बाद भारत में महामारी की एक नई लहर आई थी। यह एक प्रवृत्ति रही है। हालांकि, यह भी कहा गया कि संक्रमण की गंभीरता कम है। अगर कोरोना की लहर आती भी है, तो इससे होने वाली मौतें और संक्रमितों के अस्पताल में भर्ती होने की दर बहुत कम रहेगी।

दुनिया के कई देशों में हालात खराब
बता दें कि चीन और दक्षिण कोरिया सहित कुछ देशों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस बीच केंद्र सरकार सतर्क हो गई है। राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों से किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयारी करने को कहा गया है।
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कोरोना के मामलों में तेजी की स्थिति से निपटने की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बैठकें भी की हैं। कोरोना के ओमिक्रॉन के उपस्वरूप बीएफ.7 से मामलों में हालिया वृद्धि हुई है। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि बीएफ.7 के फैलने की दर बहुत अधिक है और एक संक्रमित व्यक्ति 16 लोगों को संक्रमित कर सकता है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़