DW Samachar – Header
BREAKING

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पर बनने वाली है फिल्म ‘Atal’, 99वीं जयंती पर होगी रिलीज

देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पर जल्द ही एक फिल्म बनने जा रही है। इस फिल्म का नाम होगा ‘मैं रहूं या न रहूं ये देश रहना चाहिए- अटल’ है। मंगलावर को फिल्म की अनाउंसमेंट के साथ फिल्म की मोशन पोस्टर भी रिलीज कर दी गई है। इसे हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं … Read more

20220628_170915
Movie on Atal Bihari Vajpayee announced, to release on Christmas 2023
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पर जल्द ही एक फिल्म बनने जा रही है। इस फिल्म का नाम होगा ‘मैं रहूं या न रहूं ये देश रहना चाहिए- अटल’ है।
मंगलावर को फिल्म की अनाउंसमेंट के साथ फिल्म की मोशन पोस्टर भी रिलीज कर दी गई है। इसे हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में रिलीज किया गया है।

वहीं इस फिल्म के रिलीजिंग डेट को लेकर साफ कर दिया गया है कि यह अगले साल 25 दिसंबर 2023 को रिलीज किया जाएगा। फिल्म की अनाउंसमेंट के साथ ही ये बताया गया कि फिल्म को अटल बिहारी वाजपेयी की 99वीं जयंती के मौके पर रिलीज किया जाएगा।

आपको बता दें कि अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर 2023 को मनाई जाएगी। फिल्म के मोशन पोस्टर में अटल बिहारी वाजपेयी के भाषण की कुछ पंक्तियां भी सुनी जा सकती हैं। इसमें अटल बिहारी वाजपेयी कह रहे हैं, ”सत्ता का खेल तो चलेगा, सरकारें आएंगी जाएंगी, पार्टियां बनेंगी बिगड़ेंगी। मगर ये देश रहना चाहिए, इस देश का लोकंतत्र अमर रहना चाहिए।” फिल्म का निर्माण विनोद भानुशाली और संदीप सिंह कर रहे हैं।


कौन थें अटल बिहारी वाजपेयी

अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को हुआ और उनका निधन 16 अगस्त 2018 को हुआ। अटल बिहारी वाजपेयी तीन बार भारत के प्रधानमंत्री बने। उनका पहला कार्यकाल 16 मई से 1 जून 1996 तक, तथा फिर 1998 में 13 महीनों तक और फिर19 मार्च 1999 से 22 मई 2004 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। वे हिंदी कवि, पत्रकार व एक प्रखर वक्ता थे। वे भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में एक थे, और 1968 से 1973 तक उसके अध्यक्ष भी रहे थे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़