DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

बकरी बचाने के क्रम में मोटरसाइकिल सवार हुआ दुर्घटना ग्रस्त

Motorcyclist meets with accident while trying to save goat

सदर अस्पताल में चल रहा इलाज।

जहानाबाद जिले में तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने वाले रहें होशियार।आए दिन तेज रफ्तार चलाने के क्रम में ज्यादा तर नव युवक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। इसी कड़ी में आज जहानाबाद जिले के घोषी थाना क्षेत्र के ग्राम कुर्रे के पास एक युवक तेज रफ्तार के गाड़ी चलाने के क्रम में अचानक एक बकरी आ जाने से स॑तुलन खो दिया।और दुर्घटना ग्रस्त हो गया।आनन फानन में स्थानीय लोगों ने घायलावस्था में तत्काल सदर अस्पताल जहानाबाद लाया, जहां डॉक्टरों द्वारा इलाज जारी है। बताया जाता है जिले के घोषी थाना क्षेत्र के ग्राम भखरा निवासी अवधेश राम के पुत्र स॑केत कुमार अपनी मां को ननीहाल से लेकर लौट रहा था। ज्योंहि कुर्रे पुल के पास पहुंचा तो अचानक सामने बकरी आ जाने से स॑तुलन खो दिया।और दुर्घटना ग्रस्त हो गया।जिसे तत्काल जहानाबाद सदर अस्पताल लाया गया जहां इलाज जारी है। फिलहाल युवक खतरे से बाहर बताया गया है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News