DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद जिला के बराबर में हादसे में बड़ी कार्रवाई, थानेदार-दारोगा-जमादार सहित कई पुलिस कर्मी सस्पेंड

Major action taken in the accident at Barabar in Jehanabad district, many police personnel including Thanedar-Daroga-Jamadar suspended,

जहानाबाद के वाणावर में हुए हादसे के बाद जांच कमेटी की रिपोर्ट आ गयी है। रिपोर्ट के आधार पर बराबर थानाध्यक्ष, तीन दारोगा, एक जमदार एवं 6 पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया है। सिविल सर्जन एवं दो डॉक्टरों के खिलाफ भी कार्रवाई करने के लिए डीएम ने स्वास्थ्य विभाग से अनुशंसा की है।

वाणावर में चौथी सोमवारी की देर रात भगदड़ के कारण कुल आठ श्रद्धालुओं की मौत हुई थी वही दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गये थे। मृतकों में 7 महिलाएं और एक पुरुष शामिल थे। वाणावर में जलाभिषेक के दौरान मंदिर के ऊपर अचानक से भगदड़ मच गयी थी और भगदड़ के दौरान ड्यूटी से गायब रहने वाले बराबर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार शाह, तीन दारोगा, एक जमादार एवं छह सिपाहियों पर कार्रवाई की गयी।

सिविल सर्जन जहानाबाद एवम् दो चिकित्सकों के विरुद्ध भी आरोप पत्र गठित करते हुए संबंधित विभाग को अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की अनुशंसा जिला से भेजी गई है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News