DW Samachar – Header
BREAKING

महाराष्ट्र चुनाव से पहले उलेमा बोर्ड ने महाविकास अघाड़ी से समर्थन देने के लिए रखी 17 शर्तें, जानिए क्या-क्या रखी मांग

महाराष्ट्र चुनाव से पहले उलेमा बोर्ड ने महाविकास अघाड़ी से समर्थन देने के लिए रखी 17 शर्तें, जानिए क्या-क्या रखी मांग
IMG-20241110-WA0001
Maharashtra polls: Ulema Board extends conditional support to MVA candidates

महाराष्ट्र में 10 दिन बाद होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार पूरे चरम पर है। भारतीय जनता पार्टी आज अपना मुंबई में घोषणा पत्र (मेनिफेस्टो) जारी करने जा रही है। वहीं ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी को समर्थन देने के लिए 17 शर्तें रखी हैं। इनमें मुस्लिमों को 10% आरक्षण, पुलिस भर्ती में वरीयता और आरएसएस पर बैन जैसी बातें शामिल हैं। साथ ही मुस्लिम विरोधी बयान देने वाले भाजपा नेताओं पर कार्रवाई की भी मांग की गई है। उलेमा बोर्ड ने एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार, शिवसेना (यूबीटी) चीफ उद्धव ठाकरे और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले को चिट्ठी लिखी। एआईयूबी ने महाराष्ट्र के 48 जिलों में मस्जिद, कब्रिस्तान और दरगाह की जब्त जमीन को आयुक्त के जरिये सर्वे कराने का आदेश दिए जाने की मांग भी रखी। साथ ही 2012 से 2024 के दौरान दंगे फैलाने के आरोपों में बंद मुसलमानों व मौलाना सलमान अजहरी को जेल से बाहर निकालने के लिए एमवीए के 30 सांसदों की ओर से पीएम मोदी को खत लिखने की मांग की।उधर, भाजपा ने धर्म आधारित आरक्षण की मांग पर आपत्ति जताई। सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, ‘संविधान के तहत धर्म आधारित आरक्षण की अनुमति नहीं है। महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले जमीयत उलेमा-ए-हिंद से कैसे कहते हैं कि वे मुसलमानों के लिए 10% आरक्षण की उनकी मांग पर विचार करेंगे। बता दें कि महाराष्ट्र में मुस्लिम आबादी करीब 1.3 करोड़ है। जो कि प्रदेश की कुल 11.24 करोड़ आबादी का 11.56% है। राज्य की 288 विधानसभा सीटों में से 38 सीटें ऐसी हैं, जहां मुस्लिम आबादी करीब 20% हैं। इनमें 9 सीटें ऐसी हैं, जहां मुस्लिम आबादी 40% से ज्यादा है। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी को बड़ी संख्या में मुस्लिम वोट मिले थे। महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटों पर सिंगल फेज में 20 नवंबर को चुनाव होंगे। रिजल्ट 23 नवंबर को आएगा। भाजपा महायुति गठबंधन के साथ चुनाव लड़ रही है। भाजपा ने 148, शिंदे गुट ने 80, अजित गुट ने 53 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। बाकी सीटें छोटे दलों को दी हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़