
जहानाबाद जिले के शकूराबाद थाना क्षेत्र के गांव में बीते कुछ दिन पूर्व एक नाबालिक के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था इस घटना को लेकर आज शुक्रवार को लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास पासवान के सांसद अरुण भारती एवं शांभवी चौधरी पीड़ित के गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिले उन लोगों ने न्याय का भरोसा दिलाया । कुछ दिन पहले एक नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म का घटना हुआ था। गांव के ही पड़ोसी द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया था इस सिलसिले में पीड़ित व्यक्ति द्वारा स्थानीय थाने में प्राथमिक की दर्ज कराई थी पुलिस द्वारा उस अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है लोजपा शिष्यमंडल गांव पहुंचकर पीडित परिवार से मिले उनका भरोसा दिलाया कि आपको न्याय दिलाने के लिए लोजपा पार्टी आपके साथ खड़ी है। सांसद अरुण भारती ने मीडिया से बात करते हुए कहा की पीड़ित व्यक्ति को अभियुक्त द्वारा डराया जा रहा है।

जिस तरह से एक नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है यह काफी निंदनीय है अभियुक्त की गिरफ्तारी तो हो चुकी है ।लेकिन पुलिस आगे क्या कार्रवाई कर रही है इसकी जांच की जा रही है और आरोपी पर स्पीड ट्रायल चलकर जल्द से जल्द सजा दिलाया जाएगा हम लोग पीड़ित व्यक्ति से मिलकर हर तरह का मदद का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान के आदेश पर हम लोग गांव पहुंचकर घटना के बारे में सभी जानकारी लिया है और सारा रिपोर्ट हम लोग अपने अध्यक्ष को देंगे इस पर जो भी उचित कार्रवाई होगा किया जाएगा। इसके बारे में पुलिस पदाधिकारी से भी बात की गई है पुलिस पदाधिकारी ने कहा है कि अभियुक्त गिरफ्तारी कर ली गई है आगे की कार्रवाई की जा रही है ।लेकिन जिस तरह से एक नाबालिक के साथ दुष्कर्म हुआ है इस घटना की जितनी निंदा की जाए वह काम है ऐसी घटना नहीं हो इसके लिए हम लोग नीतीश कुमार से भी बात करेंगे बंगाल की घटना पर जिक्र करते उन्होंने कहा कि जिस तरह से विपक्ष संसद में छोटे-छोटे मुद्दे को लेकर हंगामा करती है ।लेकिन जहां इतनी बड़ी घटना हुई है बंगाल सरकार इस पर चुप्पी साधे हुए हैं विपक्ष कुछ भी नहीं बोल रहा है।

इस घटना को सीबीआई जांच कर रही है जल्द ही दोषियों पर कार्रवाई किया जाएगा। सांसद शांभवी चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए कही कि हमारी पार्टी बेटियों की रक्षा के लिए सदा आवाज उठतीरहती है जिस तरह से इस नाबालिक के साथ दुष्कर्म हुआ है इसको लेकर हमारी पार्टी हर तरह की मदद पिडित परिवार को करेगी और इस घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी ।। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला परिषद् अध्यक्ष रानी चौधरी, महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शोभा पासवान, संजय रविदास, इन्दु कश्यप , चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अजय कुमार,जिला अध्यक्ष कुन्दन शर्मा जिला उपाध्यक्ष अरविन्द शर्मा, जिला प्रधान महासचिव छोटे लाल पासवान, युवा अध्यक्ष पिंटु कुसबाहा , मखदुमपुर प्रखंड अध्यक्ष प्रिन्स कुमार , शशांक कुमार समेत सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता शामिल थे ।

Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












