
जहानाबाद स्थानीय एस.एस. कॉलेज के परिसर में भारतीय स्वतंत्रता समर के महान योद्धा व राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ० श्री कृष्ण सिंह की आदमकद प्रतिमा स्थापित होगी। महाविद्यालय परिवार के सदस्यों की आम सभा बुलाकर सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। ज्ञात हो कि एस.एस.कॉलेज के मुख्य भवन का शिलान्यास प्रथम मुख्यमंत्री डॉ० श्री कृष्ण सिंह के कर-कमलों से ही वर्ष 1955 में हुआ था। प्राचार्य प्रो० डॉ० कृष्णानंद ने बताया कि हमारे महाविद्यालय के स्थापना में श्री बाबू की उच्च प्रेरणा भी निहित थी। महाविद्यालय की स्थापना के लिए संकल्पित श्री शत्रुघ्न शरण सिंह को ‘बिहार केसरी’ का स्नेह ,समर्थन और वरदहस्त प्राप्त था। प्राचार्य की अध्यक्षता में ग्यारह सदस्यीय कार्यकारिणी बनाई गई है,जो प्रतिमा स्थापना से संबंधित कार्यों को सक्रियता से संपादित करने का काम करेगी।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












