DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जन्माष्टमी के रंग में रंगे बचपन प्ले स्कूल के बच्चे, राधा-कृष्ण का रूप धरे बच्चों ने मोहा मन

Krishna Janmashtami celebrated in Bachpan play school Jehanabad, kids dresses as Radha and Krishna

जहानाबाद कृष्ण जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर आज “बचपन ए प्ले स्कूल” एवं “फ्लाइंग कलर्स अकेडमी” के प्रांगण में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया । एक ओर जहां बचपन के हर एक बच्चे कृष्ण के बाल्य रूप में शोभायमान हो रहे थे वहीं हर एक बच्चियों राधा के स्वरूप में छटा बिखेर रही थी । विद्यालय का प्रांगण मानो राधा और कृष्णमय दिखाई दे रहा था । आज के इस सम्मोहक व अलौकिक परिदृश्य के पीछे बच्चों की मम्मीयों यानी की माताओं के कला कौशल, उत्साह, लगनशीलता एवं भागीदारी के लिए बचपन परिवार दिल से धन्यवाद देता है । आज के कार्यक्रम की शुरूआत भगवान “श्री कृष्ण” की पूजा अर्चना के साथ की गई । तत्पश्चात आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया । फिर क्या – बच्चे, क्या जवान और क्या बूढ़े जो एक बार थिरकना आरंभ किया तो थमने का नाम ही नहीं ले रहे थे ।

सब के सब जैसे भक्तिमय सागर में गोता लगा चुके हों । सचमुच मानो अचानक से अलौकिक हो गया हो चुका था पूरा वातावरण । वैसे भी बचपन इन चीजों के लिए इस शहर में विशेष तौर पर जाना जाता है । आज के कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक अरुण प्रवाल ने आए तमाम लोगों, बच्चों और शिक्षकाओं से मुखातिब होते हुए खास तौर से कहा कि हमारी निष्ठा हमेशा से इस ओर रही है की “दैविय संप्रदा से युक्त पुरुष में भय का सर्वथा अभाव और सबके प्रति प्रेम का भाव होता है । हमें दैविय निष्ठा नहीं खोनी चाहिए नहीं तो हमारे हृदय से एक दूसरे के लिए प्रेम कहीं खो सा जाएगा । दुर्भाग्य से आज की हमारी नहीं बल्कि पूरे विश्व की यह सबसे बड़ी समस्या है । हमें इसके लिए सिर्फ चिंतित ही नहीं, सजगता के साथ लोगों की मानसिकता को बदलने हेतु ठोस अभियान का समय भी आ चुका है । यह महसूस करना होगा हम सभी को ।

आज के मौके पर राधा और कृष्ण के रूप में सजे तमाम बच्चे और बच्चियों के बीच हुए प्रतियोगिता में कृष्ण के रूप में प्रथम, द्वितीय व त्रितीय स्थान पर क्रमशः शिवांश कुमार सिंह, ऋषि कुमार सिंह और युवान सिंह रहे वही राधा के लिए क्रमशः वर्णिका सिंह, अनांसी शर्मा और दिविशा भारती रहीं ।आज के इस मौके पर अभिभावकों की उपस्थिति के साथ-साथ शहर के गाणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे । विद्यालय के निदेशक ने तमाम शिक्षिकाओं को भी धन्यवाद दिया जिसने आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था । उनमें शिक्षा श्रीवास्तव, रंजू कुमारी, साक्षी श्रीवास्तव, स्वाति कुमारी, शिवानी कुमारी एवं अनिशा कुमारी शामिल है ।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News