DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Karnataka Assembly Elections 2023: भाजपा ने 189 प्रत्याशियों की जारी की पहली लिस्ट, 52 नए चेहरों और 8 महिलाओं को दिया टिकट, देखें सूची

Karnataka Assembly Elections 2023: BJP releases first list of 189 candidates, 52 new faces and 8 women got tickets
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

अगले महीने होने वाले का कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने लंबे मंथन के बाद मंगलवार रात 189 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। भाजपा की ओर से 189 कैंडिडेट की लिस्ट जारी की गई। इसमें केवल 8 महिलाएं को टिकट दिया गया है। वही मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई शिगगांव से चुनाव लड़ेंगे। पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र अपने पिता के शिकारीपुरा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। अब सिर्फ 34 नामों का एलान होना बाकी है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व कर्नाटक के प्रभारी अरुण सिंह ने यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार का पत्ता भी इस बार कट गया है। उन्हें तो पार्टी हाईकमान ने बातचीत के लिए बुलाया है।

मीडिया से बात करते हुए जगदीश ने कहा है कि पहली लिस्ट में उनका नाम होना चाहिए था। भाजपा की दूसरी लिस्ट भी जल्द जारी की जाएगी। बीजेपी ने कहा है कि नए लोगों को मौका दिया जा रहा है। 52 नए उम्मीदवार हैं। इनमें 32 उम्मीदवार ओबीसी से, 30 एससी और 16 एसटी से हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि 9 डॉक्टर, 31 पोस्ट ग्रेजुएट, 5 वकील, 3 एकेडमिक, 1 आईएएस, 1 आईपीएस, 3 सेवानिवृत अधिकारी और 8 महिलाओं को टिकट दिया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि अपनी परंपरागत चिकमंगलूर सीट से चुनाव लड़ेंगे। मंत्री आर अशोक को दो सीटों से मैदान में उतारा जा रहा है। वे राज्य के कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार के खिलाफ कनकपुरा से और इसके अलावा पद्मनाभनगर सीट से भी चुनाव लड़ेंगे। मंत्री वी सोमन्ना भी दो सीटों पर अपनी किस्मत आजमाएंगे। वरुणा सीट से उनका मुकाबला कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से होगा। पार्टी ने उन्हें चामराजनगर से भी टिकट दिया है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. सुधाकर के. चिक्कबल्लापुर सीट तो मंत्री डॉ. अश्वथनारायण सीएन मल्लेश्वरम सीट से किस्मत आजमा रहे हैं। इससे पहले कर्नाटक में बीजेपी के वरिष्ठ नेता ईश्वरप्पा ने चुनावी राजनीति से ‘संन्यास’ लिया है. ईश्वरप्पा ने मंगलवार को पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से कहा कि वह चुनावी राजनीति से सन्यास लेना चाहते हैं और 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव में किसी सीट से उन्हें उम्मीदवार बनाने पर विचार नहीं करने का आग्रह भी किया। ईश्वरप्पा ने पिछले चार दशकों में राज्य में पार्टी को मजबूत करने में पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उम्मीदवारों का नाम तय करने के लिए रविवार को दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी। मीटिंग में भाजपा की टॉप लीडरशिप शामिल हुई। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई, राजनाथ सिंह और भाजपा महासचिव बीएल संतोष समेत तमाम सीनियर लीडर मौजूद रहे थे। बता दें कि कर्नाटक में विधानसभा चुनाव 10 मई को होंगे। नतीजे 13 मई को आएंगे। वोटिंग एक चरण में कराई जाएगी। कर्नाटक में 5.21 करोड़ मतदाता हैं, जो 224 विधानसभा सीटों पर मतदान करेंगे। जो लोग 1 अप्रैल को 18 साल के होंगे, वो भी वोट डाल सकेंगे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News