
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
जहानाबाद की कीर्ति ने यूपीएससी (UPSC) की इंडियन इकोनॉमिक सर्विस (IES) परीक्षा में 17वीं रैंक ला कर जिले का नाम रौशन किया है। कीर्ति के इस उपलब्धी पर परिजनों के साथ साथ जिले भर में खुशी का माहौल है।
जहानाबाद में स्टेशन रोड में है कृति का पैतृक घर , पिता विनय कुमार भी हैं आईएएस अधिकारी
मेहनत इतनी खामोशी से करो कि सफलता शोर मचा दे, इस कहावत को चरितार्थ किया है जहानाबाद की बेटी कृति ने जिसने संघ लोक सेवा आयोग की प्रतिष्ठित भारतीय आर्थिक सेवा की परीक्षा में पूरे देश भर में 17 वां रैंक लाकर पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। कृति का घर जहानाबाद में स्टेशन रोड पर स्थित है।
कृति बचपन से ही मेधावी छात्रा रही है। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा बिड़ला बालिका पीठ पिलानी, राजस्थान से पूरी की। 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने मिराडा हाउस दिल्ली विश्वविद्यालय से 2016 में अर्थशास्त्र में स्नातक किया। उसके बाद उन्होंने दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की। जिसके बाद यूपीएससी द्वारा आयोजित भारतीय अर्थशास्त्र सेवा परीक्षा 2022 में उसने देशभर में 17 वां रैंक लाकर अपने परिवार के साथ ही जिले का नाम भी रोशन किया।
कृति की माता मंजू चंद्र गृहिणी हैं और पिता विनय कुमार 2010 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इनका पदस्थापना विकास एवं योजना विभाग में हैं । कृति की सफलता पर परिजनों के साथ- साथ जिले के लोगों ने भी बधाई दी है। बहरहाल कृति की इस सफलता पर पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।
कृति की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत के दम पर हर मुकाम को हासिल किया जा सकता है और बेटियां सही मायनों में सौभाग्य से पैदा लेती है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















