DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

गोली लगने के बाद महिला को लाया गया सदर अस्पताल, पटना किया गया रेफर, रास्ते में हुई मौत

Jehanabad: woman who was shot and brought to Sadar Hospital, died on way to PMCH

जहानाबाद जिले के सदर अस्पताल में अचानक उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब खून से सनी एक महिला को सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया। जिसे सदर अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर तुरंत उसे पटना रेफर कर दिया गया।

Jehanabad: woman who was shot and brought to Sadar Hospital, died on way to PMCH

सदर अस्पताल में मौजूद डॉक्टर ने मीडिया को बताया कि महिला के सिर में गोली लगी है और गोली आर पार हो गई है। गोली की एंट्री और एग्जिट घाव साफ साफ दिखाई दे रहे। यही नहीं महिला के ब्रेन का भी कुछ हिस्सा बाहर निकल चुका है और उनकी स्तिथि काफी नाजुक है इसीलिए उन्हें प्रार्थमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया है।

मृतका का नाम अंजली कुमारी बताया जा रहा है, जिसकी उम्र महज 26 वर्ष थी। जो की जिले के काको प्रखंड के देढसैया गांव की निवासी है। मृतका के पति का नाम सौरभ कुमार उर्फ मोनू कुमार है।

गोली लगने के बाद मोनू ने हीं अपनी पत्नी को कुछ ग्रामीणों की मदद से जहानाबाद सदर अस्पताल लाया था। और जब हमारी टीम ने उनसे बात करने की कोशिश की तो उन्होंने बस इतना बताया कि उन्हें कुछ भी मालूम नहीं है क्योंकि महिला घर पर अकेली थी और वह घर पर नहीं थे। जब वह घर आया तो महिला गिरी हुई थी।

हालाकि महिला ने पटना ले जाने के क्रम में अपना दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

वहीं ग्रामीणों द्वारा नाम गुप्त रखने के शर्त पर इस हत्या के लिए सौरव कुमार उर्फ मोनू पर भी शक की सुई घूम रही है, क्योंकि मोनू का नाम पहले भी हत्या, छीना झपटी इत्यादि मामलों में आ चुका है और कई बार जेल जा चुका है। हालाकि इस दावे की पुष्टि अभी हमारी टीम या पुलिस द्वारा नहीं की गई है। और पुलिस की पूरी जांच के बाद ही इसका खुलासा हो पाएगा।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News