DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad: खेत देखने गया किसान वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने किया खोजबीन

Jehanabad: When the farmer went to see the fields and did not return, his family members searched.

कड़रुआ नाला में पानी में तैरता मिला किसान का शव।

जहानाबाद: जिले के काको थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। जहां कड़रुआ नाला के गहरे पानी में तैरता हुआ शव देख लोगों में अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया।

बताया जाता है कि काको थाना क्षेत्र के ग्राम सुलेमान पुर निवासी रामाश्रय प्रसाद सिंह जिनकी उम्र करीब 70 वर्ष थी, वह बीते शुक्रवार की शाम करीब 3 बजे खेत देखने गए थे, लेकिन जब शाम तक नहीं लौटे तब परिजन द्वारा खोजबीन किया गया। खोजबीन के क्रम में उनका कोई भी पता नहीं चला।

सुबह जब अचानक कड़रुआ नाला के पानी में तैरता हुआ शव देख लोगों ने शोर मचाया और शव को बाहर निकाला तो उसकी पहचान रामाश्रय प्रसाद सिंह के रूप में किया गया। वहीं स्थानीय मुखिया उदय कुमार ने बताया कि ग्राम सुलेमान पुर निवासी रामाश्रय प्रसाद सिंह बीते शुक्रवार को शाम करीब तीन बजे घर से खेत देखने गए थे, जब शाम तक वह वापस नहीं लौटे तब उनके परिजनों ने खोजबीन कि परन्तु वह नहीं मिल सके। आज ग्राम रसलपुर के पास कड़रुआ नाला के गहरे पानी में तैरता हुआ शव देख लोगों ने शोर मचाया तो रामाश्रय जी के रुप में हुआ।

वही उन्होंने बताया कि हो सकता है कि कड़रुआ नाला के उस पार खेत देखने जाने के क्रम में गहरे पानी में चले जाने के फलस्वरूप पानी में डूबने से मौत हो गई है।

घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जहानाबाद भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News