
रतनी :- शकूराबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आये दिन सुर्खियों में बना रहता है। कभी अपने स्वस्थ सुवधा के कारण तो कभी सी सी टी वी कैमरा की हुई तोड़-फोड़ या कभी यहां कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों के साथ हो ह॑गामा के कारण। इसी कड़ी में आज बुधवार को एक और कारनामा उस वक्त जुड़ गया जब शकुराबाद स्थित प्रार्थमिक उपचार केंद्र देखते हीं देखते रणक्षेत्र में तब्दील हो गया जिसका एक विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा।
वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि एक मरीज़ के परिजन के साथ मारपीट किया जा रहा है। विडियो में यह भी देखा जा रहा है इस झगड़े को अस्पताल परिसर में तैनात दो गार्ड द्वारा बीच बचाव का भी प्रयास किया जा रहा है। विडियो में एक महिला भी मरीज के साथ आये युवक के साथ मारपीट कर रही है। पर॑तु मारपीट की वजह का अबतक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस सम्बंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से जानने का प्रयास किया तो, मोबाइल से सम्पर्क नहीं हो सका है और वीडियो में दिख रहे लोगों से बातचीत करने की कोशिश जारी है।
यह भी पढ़े: इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












