DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद: आगामी 14 दिसंबर को लोक अदालत में बैंकों के निष्पत्ति केस का निपटारा

Jehanabad: Settlement of bank liquidation case in Lok Adalat on 14th December.

जहानाबाद, 18 नवम्बर: आगामी 14 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंकों द्वारा लंबित मामलों का निपटारा किया जाएगा। इस संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक जिला विधिक सेवा प्राधिकार जहानाबाद सचिव रंजीत कुमार के प्रकोष्ठ में आयोजित की गई, जिसमें जिले के सभी बैंक प्रबंधकों ने भाग लिया। बैठक में लोक अदालत के द्वारा बैंक के लंबित मामलों का निपटारा समझौता के आधार पर शीघ्रता से किए जाने पर जोर दिया गया।

रंजीत कुमार ने बैठक में सभी बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने बैंकों के संबंधित मामलों को लोक अदालत में पेश करने के लिए सूची सहित नोटिस तमिल करने हेतु भेजें। उन्होंने कहा कि लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य आम जनता को त्वरित न्याय प्रदान करना है, और इस तरह के मामलों का समाधान आम लोगों के लिए बहुत लाभकारी साबित होगा।

बैंक अधिकारियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि वे आगामी लोक अदालत में पूरी तत्परता से भाग लेंगे और लंबित मामलों का जल्द से जल्द निपटारा करेंगे। इस अवसर पर यह भी निर्णय लिया गया कि बैंकों द्वारा जिन मामलों में समझौते की संभावना होगी, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। उन्हें प्री सीटिंग के माध्यम से निपटारा कराया जाएगा।

लोक अदालत का आयोजन 14 दिसंबर को जिला न्यायालय परिसर में किया जाएगा, और इसमें सभी संबंधित पक्षों को आमंत्रित किया गया है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News