
जहानाबाद जिले के एक मात्र सदर अस्पताल झील में तब्दील हो चुका है। वर्षांत के शुरुआती दौर में ही सदर अस्पताल नही वल्कि झील में तब्दील हो चुका है। अस्पताल के किसी भी हिस्से में जाने पर पानी ही पानी दिखने को मिल रहा है। बच्चा बार्ड का स्थिति तो और बद से बद्तर है, चुकी नाले की ग॑दा पानी वार्ड में शिफ्ट कर गया है। मिडिया जब अस्पताल का जायजा करने लगे,तो अस्पताल का कोई यैसा जगह नहीं, वहां एक से डेढ़ फीट पानी ही पानी दिखने को मिला।

सबसे चौंकाने वाली बात तो बच्चा बार्ड में देखने को मिला जहां बच्चे असुरक्षित दिखे,चुकी नाले की पानी बच्चा बार्ड में घुसने से बच्चों में बिमारी फैलने की बात कही गई।
वही पुछे जाने पर बताया गया है जिले का नाला अस्पताल के बगल से गुजरता है,नाले की सफाई नहीं होने के फलस्वरूप नाले की पानी अस्पताल में कब्जा जमा लिया,चुकी अस्पताल का सतह शहर से तीन फीट नीचे है। वही उन्होंने बताया की नगर परिषद् नाली सफाई के नाम पर कैश को सफाई तो कर देने में माहिर हैं,पर॑तु नाले को सफाई करवाने में पीछे। बात जो कुछ भी हो लेकिन जिला प्रशासन का दायित्व बनता है सदर अस्पताल सुरक्षित कैसे हो। एवं अस्पताल में जल जमाव की स्थिति से निपटने की।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












