
जहानाबाद: जिले के नगर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक टीम गठित कर रेलवे स्टेशन के पास छापामारी की। छापेमारी के क्रम में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं पुलिस को देखते ही कुछ लोग मौके से फरार हो गए। गिरफ्तार किए गये युवक की तलाशी लेने पर पुलिस ने दोनों के पास से करीब 100 ग्राम स्मैक बरामद किया गया।
वहीं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव कुमार सिंह ने मिडिया को जानकारी देते हुए बताया कि “हमें गुप्त सूचना मिली कि जहानाबाद स्टेशन के पास कुछ लोग अपराध की योजना बना रहे हैं। इसकी जानकारी तुरंत पुलिस अधीक्षक को दिया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार तत्काल टीम गठित कर छापामारी की गई, छापामारी के क्रम में पुलिस को देखते हीं अपराधी भाग खड़े हुए, पुलिस ने वहां से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं उन्होंने बताया कि तलाशी के क्रम में गिरफ्तार युवकों के पास से 100 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों युवक नगर थाना क्षेत्र के प॑चमहला निवासी एक टेम्पो चालक है, और एक साड़ी दुकान में काम करता है। स्मैक के मुख्य सप्लायर और इसमें कितने लोग शामिल है इन सब के बारे में पुछताछ किया जा रहा है, तथा जल्द ही स्मैक सरगना सहित अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़े: इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












