DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad: 46 वां  राष्ट्रीय पंजा कुश्ती प्रतियोगिता मैं बिहार के खिलाड़ियों का जलवा

Jehanabad: Players from Bihar shine in the 46th National Paw Wrestling Competition

Jehanabad:छत्तीसगढ़  राज्य के  राजधानी रायपुर में  1 अगस्त से 5 अगस्त तक आयोजित 46 वां  राष्ट्रीय पंजा कुश्ती प्रतियोगिता में   बिहार राज्य से 40 खिलाड़ियों का दल राष्ट्रीय प्रतियोगिता प्रतियोगिता में  शामिल हुए थे जिसमें 24 खिलाड़ियों ने अपना दबदबा बरकरार रखा 10 स्वर्ण पदक,  8 रजत पदक एवं 6 कांस्य पदक प्राप्त करने में सफल हुए । इस बात की जानकारी देते हुए पंजा कुश्ती एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव विक्रम कुमार ने बताया  बिहार राज्य के खिलाड़ियों ने पदक जीत कर अपने राज्य और जिले का नाम रोशन किए।
1विवेक पाठक सब जूनियर 45  किलो वर्ग स्वर्ण पदक दरभंगा
2 अभिषेक कुमार सब जूनियर 45 किलो वर्ग रजत पदक गया
3 नीरज कुमार सब जूनियर 50 किलो वर्ग कस्य पदक गया
4 अर्श निजाम 50 किलो वर्ग सब जूनियर कस्य पदक आरा
5 मोहम्मद तौफीक सब जूनियर 55 किलो वर्ग रजक पदक आरा।
6 समीर 55 किलो वर्ग कस्य पदक  पटना।
7 मोहम्मद रियाज़ खान जूनियर 60 किलो वर्ग रजत पदक पटना।
8 नितीश कुम जूनियर 60 किलो वर्ग कस्य पदक आरा।
9 राजा फिरदौसी सब जूनियर 60 किलो वर्ग कस्य पदक आरा।
10मोहम्मद सिराजुद्दीन सब जूनियर60 किलो वर्ग कस्य  पदक नवादा।
11 शशि भूषण गोस्वामी सब जूनियर 80 किलो वर्ग रजत पदक जहानाबाद
12 कुश रंजन 50 जूनियर किलो वर्ग स्वर्ण पदक गया।
13साहिल राज जूनियर 55किलो वर्ग स्वर्ण पदक गया।
14 शुभम सिंह जूनियर 60 किलो वर्ग स्वर्ण पदक गया।
15 मनीष कुमार 80 किलो वर्ग जूनियर स्वर्ण पदक छपरा।
15 शिवम सिंह जूनियर 90 किलो वर्ग स्वर्ण पदक गया।
16 मोहम्मद आतिफ आलम 65 सिनियर स्वर्ण पदक आरा।
17 मोहम्मद अमन लईक 80 किलो वर्ग सिनियर स्वर्ण पदक  जहानाबाद
18 उत्पल कुमार सिंह 90 किलो वर्ग
सिनियर रजत पदक।
19 शुभांशु कुमार 70 किलो वर्ग सिनियर
कांस्य पदक गया।
वही एस.  एस. बी.पुलिस टीम  दानापुर पटना  टीम के पांच खिलाड़ी भी पदक प्राप्त करने में सफल हुए।अंग्रेज सिंह रजत पदक, मनोज सिंह  कास्य पदक , पेमा छौटन  स्वर्ण पदक, सुरेश कुमार स्वर्ण पदक , वरुण देव यादव  रजत पदक। राष्ट्रीय आर्म रैसलिंग प्रतियोगिता में पदक प्राप्त करने वाले सभी खिलाड़ियों को पंजा कुश्ती एसोसिएशन आफ बिहार के चैयरमेन मो. डेविस मल्लिक , अध्यक्ष राजीव रंजन एवं झारखंड आर्म रैसलिंग एसोसिएशन के महासचिव दीपक दुबे ने  खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिए  साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना कीए।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News