DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: तीज के दिन पत्नी ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा व्रत, अचानक मौत से मचा कोहराम

Jehanabad News: तीज के दिन पत्नी ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा व्रत, अचानक मौत से मचा कोहराम
InShot_20260914_190014434

घर में बैठे-बैठे बिगड़ी तबीयत, सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने किया मृत घोषित

जहानाबाद। तीज पर्व के दिन जहानाबाद शहर के मलहचक मोहल्ले में एक दर्दनाक घटना सामने आई। पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन की कामना को लेकर पत्नी तीज का व्रत रखकर उपवास पर थीं। इसी दौरान अचानक पति की तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार मलहचक निवासी शिवशंकर प्रसाद सोमवार को अपने घर में बैठे हुए थे। उनकी पत्नी तीज पर्व को लेकर उपवास पर थीं। इसी दौरान अचानक शिवशंकर प्रसाद की तबीयत बिगड़ गई और वह बैठे-बैठे गिर पड़े। घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजन तत्काल उन्हें इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। सदर अस्पताल में चिकित्सक डॉ. सुनील राय ने जांच के बाद शिवशंकर प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक द्वारा मृत घोषित किए जाने की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। तीज के अवसर पर घर में जहां पर्व को लेकर तैयारी चल रही थी, वहीं अचानक हुई मौत से खुशियां मातम में बदल गईं। परिजन शंकर कुमार ने बताया कि शिवशंकर प्रसाद घर पर ही रहते थे। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। घटना के कारणों को लेकर परिजनों की ओर से तत्काल कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है।सबसे मार्मिक बात यह रही कि जिस दिन पत्नी अपने पति की लंबी उम्र की कामना को लेकर तीज का व्रत रखी थीं, उसी दिन पति का साथ हमेशा के लिए छूट गया। इस घटना से परिवार के साथ-साथ मलहचक मोहल्ले में भी शोक का माहौल है।

Digital Women Trust

Jehanabad News: Wife observed fast for husband’s long life on Teej; sudden death sparks grief and shock.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़