DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: व्यवस्था सुदृढ़ीकरण को लेकर एसपी कोटा किरण कुमार ने किया नगर थाने का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस संसाधनों की ली जानकारी

Jehanabad News: व्यवस्था सुदृढ़ीकरण को लेकर एसपी कोटा किरण कुमार ने किया नगर थाने का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस संसाधनों की ली जानकारी
InShot_20260629_213459533

जहानाबाद जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने सोमवार को नगर थाना, जहानाबाद का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की कार्यप्रणाली, सुरक्षा व्यवस्था, उपलब्ध संसाधनों तथा पुलिसकर्मियों की सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में एसपी ने थाना परिसर के विभिन्न शाखाओं का अवलोकन किया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों से बातचीत कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं और कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने थाने में उपलब्ध सुरक्षा उपकरणों, संसाधनों एवं अन्य आवश्यक सामग्रियों की भी जांच की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह एक नियमित एवं सतत अभियान है, जिसके तहत जिले के सभी थानों का क्रमवार निरीक्षण किया जाएगा। इसका उद्देश्य थानों में उपलब्ध सुविधाओं का आकलन करना, पुलिसकर्मियों की आवश्यकताओं को समझना तथा आम लोगों को बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों से यह भी चर्चा की गई कि मामलों का निष्पादन किस प्रकार अधिक प्रभावी एवं संवेदनशील तरीके से किया जाए, ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके। साथ ही कुछ सुरक्षा संबंधी बिंदुओं पर गोपनीय समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई, जिनकी जानकारी सुरक्षा कारणों से सार्वजनिक नहीं की जा सकती।



एसपी कोटा किरण कुमार ने कहा कि आने वाले समय में जिले के सभी थानों को और अधिक विकसित एवं संसाधनयुक्त बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि थाने में आने वाले लोगों के आवेदनों को सरलता एवं संवेदनशीलता के साथ स्वीकार किया जाए तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए तत्परता से कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस हर प्रकार की चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और किसी भी छोटी या बड़ी घटना को गंभीरता से लेते हुए उस पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना उनकी प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान नगर थानाध्यक्ष उमेश कुमार अपने दल-बल के साथ उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक का पुलिस परंपरा के अनुसार सलामी देकर स्वागत किया गया तथा उन्हें थाना परिसर की विभिन्न व्यवस्थाओं से अवगत कराया गया। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों के साथ संवाद स्थापित कर कार्यकुशलता एवं जनसुरक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक ने भरोसा दिलाया कि जिलेवासियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और पुलिस प्रत्येक नागरिक को न्याय दिलाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।

Digital Women Trust

Jehanabad News: SP Kota Kiran Kumar inspected the Town Police Station to strengthen operations and reviewed security arrangements and police resources.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़