DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान, मॉक ड्रिल और बैठकों के जरिए लोगों को किया गया जागरूक।

Jehanabad News: अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान, मॉक ड्रिल और बैठकों के जरिए लोगों को किया गया जागरूक।
InShot_20260411_111821096

जहानाबाद: जिले में अग्नि सुरक्षा को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 9 अप्रैल 2026 को जिला अग्निशमन पदाधिकारी स्नेही सोनल के नेतृत्व में अग्निशमन विभाग की टीम द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में मॉक ड्रिल, बैठक और पंपलेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को आग लगने की स्थिति में बचाव और त्वरित कार्रवाई के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम के तहत टेहटा थाना क्षेत्र के सुगाव पंचायत के ग्राम धीरा बीघा (वार्ड संख्या-06) में मॉक ड्रिल आयोजित की गई, जहां ग्रामीणों को आग से बचाव के व्यावहारिक उपाय सिखाए गए। इसके अलावा, सुगाव पंचायत के वार्ड संख्या-11 में मुखिया रंजू देवी की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान अग्निशमन विभाग की टीम ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों को आग लगने की संभावित घटनाओं से निपटने के तरीके, प्राथमिक सुरक्षा उपाय और आपातकालीन प्रतिक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
वहीं आंगनबाड़ी केंद्र में जीविका दीदियों के साथ भी मॉक ड्रिल और बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं को रसोई गैस, बिजली और अन्य कारणों से लगने वाली आग से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही पंपलेट के माध्यम से भी जागरूकता संदेश लोगों तक पहुंचाया गया। जिला अग्निशमन पदाधिकारी स्नेही सोनल ने बताया कि गर्मी के मौसम में आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर बड़ी घटनाओं से बचा जा सकता है। अग्निशमन विभाग द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को जागरूक कर आगजनी की घटनाओं को रोका जा सके।

Jehanabad News: People were made aware about fire safety through awareness campaigns, mock drills and meetings.

Digital Women Trust
Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़