DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर यूनिटी मार्च के द्वारा युवाओं ने लिया नशा-मुक्ति का संकल्प

Jehanabad News: सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर यूनिटी मार्च के द्वारा युवाओं ने लिया नशा-मुक्ति का संकल्प
IMG_20251124_121932

जहानाबाद पटेल जयंती के अवसर पर जहानाबाद में भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हॉस्पिटल मोड़ से हुई, जहां जिला पदाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा को रवाना किया। इस दौरान कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। पदयात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए गांधी मैदान पहुंचकर समाप्त हुई।

गांधी मैदान में आयोजित समापन समारोह में जिलाधिकारी ने बच्चों से सरदार वल्लभभाई पटेल की जीवनी, उनके योगदान और उनके जीवन से ली जाने वाली प्रेरणाओं पर चर्चा की। इसी दौरान बच्चों, अधिकारियों और उपस्थित लोगों ने बिहार को नशा-मुक्त बनाने का संकल्प लेते हुए नशा मुक्ति शपथ भी ग्रहण की।

Digital Women Trust

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जहानाबाद के भाजपा जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे। वहीं घोसी के विधायक ऋतुराज भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने बच्चों से बातचीत करते हुए पटेल के सिद्धांतों पर चलने की अपील की और कहा कि नशा से दूर रहकर ही एक सशक्त समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने बच्चों से यह भी कहा कि यदि आसपास कोई व्यक्ति नशे की लत में दिखे तो उससे दूरी बनाए रखें और नशा मुक्त वातावरण बनाने में सहयोग दें।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, स्कूली बच्चों और आम नागरिकों का उल्लेखनीय योगदान रहा।

Jehanabad News: On the 150th birth anniversary of Sardar Patel, youth took a pledge to be drug-free through Unity March.

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़