DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: दरधा नदी पर पुल निर्माण को लेकर सांसद सक्रिय, निगम को लिखा पत्र

Jehanabad News: दरधा नदी पर पुल निर्माण को लेकर सांसद सक्रिय, निगम को लिखा पत्र
IMG_20250925_081501

जहानाबाद शहर के विकास को गति देने की दिशा में जहानाबाद सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव ने एक अहम पहल की है। सांसद ने बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के प्रबंध निदेशक को पत्र लिखकर पुरानी थाना रोड के समीप दरधा नदी पर एक बड़ा पुल निर्माण करने की मांग की है।

सांसद ने बताया कि वर्तमान में दरधा नदी पर केवल एक फुटब्रिज बना है, जो अब काफी जर्जर हालत में है। यह पुल शहर की पुरानी रोड और गांधी मैदान को जोड़ने वाला एकमात्र मार्ग है, लेकिन इसके संकरा और कमजोर होने के कारण किसी वाहन का परिचालन संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि पुरानी थाना रोड में अनुसूचित जाति-जनजाति थाना एवं महिला थाना का भवन मौजूद है, जहां रोजाना बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना होता है। ऐसे में इस जर्जर फुटब्रिज से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Digital Women Trust

सांसद ने कहा कि यदि इस स्थान पर एक मजबूत और बड़ा पुल बना दिया जाए, तो यह न केवल दैनिक आवाजाही को सुगम बनाएगा बल्कि किसी विषम परिस्थिति में वाहनों के आवागमन का वैकल्पिक मार्ग भी उपलब्ध कराएगा। इसे उन्होंने जनहित में अत्यंत आवश्यक और महत्वपूर्ण बताया।

सांसद की इस पहल पर राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। बधाई देने वालों में राजद के जिला प्रवक्ता डॉ. शशी रंजन उर्फ पप्पू यादव, सांसद प्रतिनिधि धर्मपाल यादव, बैकुंठ यादव, सतीश यादव, छोटू यादव, अनिल पासवान समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल थे। सभी ने कहा कि सांसद ने जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग को गंभीरता से उठाया है, जिससे लोगों को राहत मिलेगी।

दरधा नदी पर पुल निर्माण की यह मांग लंबे समय से होती रही है। अब सांसद की चिट्ठी के बाद स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है कि यह समस्या जल्द ही दूर होगी और शहर को एक नया विकल्प मिलेगा।

Jehanabad News: MP active regarding construction of bridge on Dardha river, wrote letter to the corporation

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़