DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: राज्यस्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में भाग लेने बेतिया पहुंची जहानाबाद की टीम

Jehanabad News: राज्यस्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में भाग लेने बेतिया पहुंची जहानाबाद की टीम
InShot_20261029_181007209

आठ खिलाड़ियों की बालक टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद, पदक जीतकर जिले का नाम रोशन करने का लक्ष्य

जहानाबाद। मगध प्रमंडल के अंतर्गत आयोजित बिहार राज्यस्तरीय विद्यालय तलवारबाजी खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जहानाबाद जिले की बालक टीम बुधवार, 28 अक्टूबर को सुबह 9 बजे बेतिया स्थित खेल भवन पहुंची। प्रतियोगिता में जिले के आठ खिलाड़ियों की टीम हिस्सा ले रही है। टीम के खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।

Digital Women Trust

जहानाबाद तलवारबाजी संघ के सचिव अन्नू शक्ति सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीम में सुदाम कुमार (धोरा मध्य विद्यालय), कुणाल सिंह आर्य (बल विद्या निकेतन, जहानाबाद), गौरव कुमार वर्मा, आर्यन कुमार गुप्ता, उत्कर्ष कुमार (ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, मखदुमपुर) और विक्रम राज (केपीएस स्कूल, कंसवा) शामिल हैं। टीम के साथ तलवारबाजी खेल के वरिष्ठ खिलाड़ी राजेश दास कोच के रूप में मौजूद हैं। संघ के सचिव अन्नू शक्ति सिंह ने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि खिलाड़ी प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का बेहतर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि टीम पदक जीतकर जहानाबाद जिले का मान-सम्मान बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि इस तरह की राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। जिले के खेल प्रेमियों को भी टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

Jehanabad News: Jehanabad team arrives in Bettiah to participate in the state-level fencing competition

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़