DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: फर्जी आईडी बनाकर पति ने किया अश्लील वीडियो वायरल, पत्नी ने साइबर थाने में दर्ज कराई शिकायत

Jehanabad News: फर्जी आईडी बनाकर पति ने किया अश्लील वीडियो वायरल, पत्नी ने साइबर थाने में दर्ज कराई शिकायत
IMG_20250820_102556

जहानाबाद। जिले में वैवाहिक विवाद का मामला अब साइबर अपराध तक पहुँच गया है। एक महिला ने अपने पति पर फर्जी आईडी बनाकर अश्लील वीडियो वायरल करने और लगातार ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता महिला ने इस संबंध में जहानाबाद साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई है।

दहेज प्रताड़ना से साइबर क्राइम तक मामला पहुँचा

नाजिया परवीन की शादी वर्ष 2019 में झारखंड के बोकारो जिले के चलकारी गांव निवासी मोहम्मद आविद जफर से हुई थी। शुरूआती दिनों में सब ठीक रहा और एक बच्ची भी हुई। लेकिन जल्द ही पति और ससुरालवालों ने दहेज की मांग शुरू कर दी। दहेज पूरी नहीं होने पर मारपीट और प्रताड़ना का सिलसिला शुरू हो गया। मजबूर होकर नाजिया अपने मायके खुतवन चक में रहने लगी।

कई बार समझौते की कोशिश विफल रही तो नाजिया ने वर्ष 2023 में जहानाबाद व्यवहार न्यायालय में तलाक का मुकदमा दायर किया। आरोप है कि इसके बाद से पति मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने लगा। दबाव न मानने पर उसने फर्जी आईडी बनाकर नाजिया का अश्लील वीडियो और पोस्ट सोशल मीडिया पर डालना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, पति ने उसका मोबाइल नंबर तक सार्वजनिक कर दिया, जिसके बाद पीड़िता को लगातार अजनबी कॉल आने लगे।

Digital Women Trust

महिला ने की सख्त कार्रवाई की मांग

पीड़िता ने साइबर थाने में अश्लील वीडियो की कॉपी समेत कई साक्ष्य प्रस्तुत किए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला ने अपने पति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर सवाल

इस घटना ने एक बार फिर सोशल मीडिया के गलत इस्तेमाल और दांपत्य रिश्तों में विश्वास टूटने पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पति-पत्नी का निजी भरोसा जब इस तरह ब्लैकमेल का हथियार बने तो यह न केवल कानूनी अपराध है, बल्कि समाज के लिए भी शर्मनाक स्थिति है।

फिलहाल इस मामले में प्रशासनिक प्रतिक्रिया आना बाकी है, और देखना होगा कि आरोपी पति के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है।

Jehanabad News: Husband made pornographic video viral by creating fake ID, wife lodged complaint in cyber police station

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़