DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: न्यू बाईपास पर भीषण सड़क हादसा, दिव्यांग शिक्षक की मौत

Jehanabad News: न्यू बाईपास पर भीषण सड़क हादसा, दिव्यांग शिक्षक की मौत
IMG_20251203_113948

अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार शिक्षक ने मौके पर तोड़ा दम

जहानाबाद: शहर के न्यू बाईपास पर  एक तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से एक शिक्षक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान सुबोध कुमार के रूप में हुई है, जो मिडिल स्कूल, इमलिया मोड़ (कुर्था) में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। वे रोज की तरह आज भी अपने घर जहानाबाद के काली नगर से स्कूटी पर सवार होकर स्कूल जा रहे थे, लेकिन बीच रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वे सड़क पर गिर पड़े और घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

Digital Women Trust

बताया जा रहा है कि शिक्षक सुबोध कुमार पहले से दिव्यांग थे और दिव्यांग स्कूटी के माध्यम से ही रोजाना स्कूल आते–जाते थे। उनकी असामयिक मौत की खबर मिलते ही मोहल्ले में मातम छा गया। वहीं उनके पैतृक गांव स्वाजपुर, गोनावा (कुर्था) में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, जहानाबाद भेज दिया गया। पुलिस ने एक संदिग्ध टाटा कंपनी के चार पहिया वाहन को जब्त किया है, जिसके मालिक से पूछताछ की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है।

इस दर्दनाक हादसे ने एक समर्पित शिक्षक की जिंदगी छीन ली और परिवार का सहारा टूट गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से न्यू बाईपास पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण, नियमित पुलिस गश्ती और स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की है।

Jehanabad News: Horrific road accident on New Bypass, disabled teacher dies

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़