DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: बाबा सिद्धेश्वर नाथ धाम, बराबर में श्रावणी मेला-2026 का भव्य शुभारंभ, श्रद्धालुओं के लिए व्यापक इंतजाम

Jehanabad News: बाबा सिद्धेश्वर नाथ धाम, बराबर में श्रावणी मेला-2026 का भव्य शुभारंभ, श्रद्धालुओं के लिए व्यापक इंतजाम
InShot_20260730_152043706


जहानाबाद के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व वाले बाबा सिद्धेश्वर नाथ धाम, बराबर में गुरुवार को श्रावणी मेला-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रभारी मंत्री मोहम्मद जमा ख़ान और मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही।
कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक स्वागत और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।

इसके बाद अम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। भगवान शिव की महिमा पर आधारित शिव तांडव की सांस्कृतिक प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया और उपस्थित लोगों की खूब सराहना बटोरी। सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद प्रभारी मंत्री मोहम्मद जमा ख़ान, मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार, विधान परिषद सदस्य अनिल कुमार, मखदुमपुर विधायक सूबेदार दास, जिला कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष सागर कुमार उर्फ दिलीप कुशवाहा सहित अन्य अतिथियों ने जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया और पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के साथ बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की तथा राज्य और जिले की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की। इस दौरान उत्कृष्ट सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाली अम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र की छात्राओं को सम्मानित भी किया गया।

Digital Women Trust

बिहार गीत की प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ और इसके बाद फीता काटकर श्रावणी मेला-2026 का औपचारिक शुभारंभ किया गया। अतिथियों ने बराबर धाम की धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए मेले के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन की तैयारियों की सराहना की। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया, पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार, उप विकास आयुक्त आदित्य कुमार पियूष, अपर समाहर्ता अनिल कुमार, अपर समाहर्ता विभागीय जांच विनय कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन सिन्हा सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। जिला प्रशासन ने बिहार सहित देशभर के श्रद्धालुओं से बाबा सिद्धेश्वर नाथ धाम, बराबर पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन और पूजन का आह्वान किया है। प्रशासन का कहना है कि श्रावणी मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन और सभी आवश्यक सुविधाओं के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है।

Jehanabad News: Grand inauguration of the Shravani Mela 2026 at Baba Siddheshwar Nath Dham, Barabar; extensive arrangements made for devotees.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़