मंगल, अप्रैल 7, 2026

Jehanabad News: महर्षि विद्यापीठ में डांडिया महोत्सव का भव्य आयोजन

जहानाबाद नवरात्रि के पावन अवसर पर स्थानीय उतरी गांधी मैदान स्थित महर्षि विद्या पीठ में रंगारंग डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। विद्यालय का प्रांगण सतरंगी रोशनी, पारंपरिक परिधानों और डांडिया की धुनों से इस तरह सजा कि मानो पूरा परिसर भक्ति और उमंग में डूब गया हो।

कार्यक्रम की शुरुआत माता दुर्गा की आरती से हुई। इसके बाद नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी शिक्षिकाओं और माताओं के साथ पारंपरिक वेशभूषा में गरबा और डांडिया प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। बच्चों के लयबद्ध कदमों और डांडिया की ताल पर थिरकते दृश्य देखकर अभिभावक और दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। पूरे कार्यक्रम के दौरान घंटों डांडिया और गरबा नृत्य की धूम मची रही। गरबा प्रस्तुतियों के माध्यम से माँ दुर्गा की आराधना की गई, वहीं अभिभावकों ने भी मंच पर आकर डांडिया का आनंद उठाया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित एएसआई दिनेश कुमार ने माता की आरती कर महोत्सव का शुभारंभ किया और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक साकेत रौशन ने कहा कि नवरात्र जैसे आयोजनों से बच्चों में सांस्कृतिक और आध्यात्मिक मूल्यों की समझ बढ़ती है। उन्होंने कहा कि यह पर्व नारी शक्ति और अच्छाई की बुराई पर विजय का प्रतीक है। वहीं, प्राचार्या सोनाली शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सभ्यता की अपनी विशिष्ट पहचान है और बच्चों को इसे जीवन में अपनाने की प्रेरणा लेनी चाहिए।

कार्यक्रम में शिक्षिकाएँ श्रुति केशरी, ब्यूटी कुमारी, प्रिया कुमारी, सिमरन कुमारी, शिक्षक हिमांशु राज, आदित्य कुमार सहित बड़ी संख्या में अभिभावक व विद्यालय परिवार मौजूद रहे।

Jehanabad News: Grand Dandiya Festival organized at Maharishi Vidyapeeth

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News