जहानाबाद बिहार दिवस के शुभ अवसर पर सामाजिक संगठन रक्त सेवा के द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।इस शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए सुरक्षित रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना था।शिविर में युवाओं एवं समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रक्त दान करने 13 लोग आए जांच के उपरांत कुल 10 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।
रक्तदान करने वालों में रविंद्र कुमार, धनंजय कुमार, अमित कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, अभिषेक कुमार, मोनू कुमार, संदीप कुमार, एहतेशाम अहमद एवं विकास कुमार प्रमुख रूप से शामिल रहे। सभी रक्तदाताओं को संगठन की ओर से धन्यवाद दिया गया तथा उनके इस नेक कार्य की सराहना की गई।
इस शिविर का संचालन ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अमर कुमार के कुशल मार्गदर्शन एवं देखरेख में किया गया।उनके नेतृत्व में लैब टेक्निशियन मनीष कुमार, विनोद कुमार,रितेश कुमार एवं संयुक्ता टैगोर की टीम ने पूरी सावधानी एवं चिकित्सा मानकों का पालन करते हुए रक्त संग्रह किया।पूरे कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता, सुरक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी सभी आवश्यक प्रोटोकॉल का विशेष ध्यान रखा गया।
रक्त सेवा के अध्यक्ष रजनीश कुमार बिकु ने कहा कि रक्त सेवा समय समय पर ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन करते रहता है,इसी क्रम में आज बिहार दिवस के अवसर पर एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया,रक्तदान एक महान कार्य है,जिससे किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है बीकु ने कहा कि बिहार दिवस जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर इस प्रकार का आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देता है और लोगों को सेवा के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने आगे कहा कि रक्त सेवा संस्था आगे भी इस तरह के जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।
वहीं,रक्त सेवा के संयोजक ललित शंकर पाठक ने कहा कि आज के समय में रक्त की कमी एक गंभीर समस्या बनी हुई है,जिसे केवल जागरूकता और सामूहिक प्रयासों के माध्यम से ही दूर किया जा सकता है।रक्त सेवा हमेशा ब्लड बैंक में रक्त की उपलब्धता को देखते हुए छोटे बड़े रक्तदान शिविर आयोजन करते रहती हैं ललित शंकर ने आगे कहा कि सभी युवाओं से अपील की कि वे नियमित रूप से रक्तदान करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें क्योंकि रक्तदान आपको स्वस्थ रखता है एवं उस रक्त से किसी जरूरतमंद की जीवन बचती है।
इस रक्तदान शिविर को सफल बनाने में रक्त सेवा के सक्रिय सदस्योंअमित कैप्टन,देवांशू दीपक, अमित कुमार एवं अवनीश कुमार की अहम भूमिका रही।इन सभी ने आयोजन की तैयारी से लेकर संचालन तक हर स्तर पर महत्वपूर्ण योगदान दिया।
अंत में,रक्त सेवा परिवार ने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकीय टीम एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों को जारी रखने का संकल्प दोहराया।
Jehanabad News: Blood donation camp organized by Rakt Seva on the occasion of Bihar Day, 10 people donated blood.
Author: Barun Kumar
I am Journalist covering News around Jehanabad and Bihar
Share this:
- Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
- Post
- Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Share on Tumblr
- Email a link to a friend (Opens in new window) Email
- Share on Reddit (Opens in new window) Reddit
- Print (Opens in new window) Print
- Share on Mastodon (Opens in new window) Mastodon
- Share on Nextdoor (Opens in new window) Nextdoor
- Share on Threads (Opens in new window) Threads













