DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: बर्ड फ्लू (Avian Influenza H5N1) को लेकर जिला प्रशासन ने जारी किये दिशा-निर्देश, रखें इन चीजों का ध्यान

Jehanabad News: बर्ड फ्लू (Avian Influenza H5N1) को लेकर जिला प्रशासन ने जारी किये दिशा-निर्देश, रखें इन चीजों का ध्यान
InShot_20250228_202635732

बर्ड फ्लू (Avian Influenza H5N1) की पुष्टि के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने जिलेवासियों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

जिले में बर्ड फ्लू (Avian Influenza H5N1) के मामले की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन ने सतर्कता बढ़ाने के निर्देश जारी किये हैं। पशुपालन विभाग, जहानाबाद द्वारा पुलिस लाइन क्षेत्र में कौओं की अस्वाभाविक मौत की सूचना मिली थी, जिसके बाद मृत कौओं के नमूने जांच के लिए भेजे गए। जांच रिपोर्ट में बर्ड फ्लू (H5N1) की पुष्टि हुई है। इसे देखते हुए जिला स्वास्थ्य समिति, जहानाबाद ने सावधानी बरतने और निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

बर्ड फ्लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन:

  • यह रोग मुख्यतः पक्षियों/मुर्गियों में अत्यधिक संक्रामक होता है और संक्रमित पक्षियों के संपर्क में आने से मनुष्यों में भी फैल सकता है।
  • मनुष्यों में इसके लक्षण सामान्य फ्लू जैसे होते हैं, जिसमें सांस लेने में परेशानी, तेज बुखार, जुकाम एवं नाक बहना शामिल है।
  • यदि किसी व्यक्ति में ये लक्षण दिखें तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें और जांच करवाएं।
  • बीमार या मृत पक्षियों के सीधे संपर्क में न आएं। यदि आवश्यक हो, तो दस्ताने व मास्क पहनकर उन्हें छुएं।
  • संक्रमित पक्षियों के पंख, श्लेष्मा (म्यूकस) और बीट को न छुएं। यदि गलती से संपर्क हो जाए तो साबुन से अच्छी तरह हाथ धो लें।
  • संक्रमित पक्षियों का सुरक्षित निपटारा सुनिश्चित करें।
  • यदि किसी स्थान पर पक्षियों की अस्वाभाविक मृत्यु हो रही हो तो तुरंत पशुपालन विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग को सूचित करें।

स्वास्थ्य विभाग ने दिया सतर्कता का निर्देश:

स्वास्थ्य विभाग ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों, अस्पताल प्रबंधकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया है कि वे बर्ड फ्लू के लक्षणों, बचाव और उपचार के बारे में जागरूकता फैलाएं। इसके लिए बैठकों एवं वर्चुअल कॉन्फ्रेंस (VC) के माध्यम से स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षित करने का भी आदेश दिया गया है।

Digital Women Trust

प्रशासन और स्वास्थ विभाग अलर्ट मोड पर:

स्वास्थ्य विभाग ने बर्ड फ्लू के रोकथाम के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। वहीं जहानाबाद के सिविल सर्जन ने सभी संबंधित विभागों से निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने और सतर्कता बनाए रखने की अपील की है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़