जहानाबाद में एलपीजी गैस की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। जहानाबाद में आयोजित प्रशासनिक बैठक में जिलाधिकारी अलंकृता पाण्डेय, अनुमंडल पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में एलपीजी गैस की आपूर्ति, स्टॉक और वितरण व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की गई। प्रशासन द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार जिले में कुल 2 लाख 30 हजार 854 उपभोक्ता हैं। 19 मार्च को 3,967 सिलेंडरों का वितरण किया गया, जबकि 20 मार्च तक 13,812 सिलेंडर लंबित हैं। वहीं वर्तमान में 11,899 सिलेंडर का स्टॉक उपलब्ध है और औसतन 3.1 दिनों में उपभोक्ताओं तक होम डिलीवरी की जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में एलपीजी सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है और उपलब्ध स्टॉक व लंबित मांग के बीच अंतर बहुत अधिक नहीं है। जिन उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी के कारण डिलीवरी नहीं मिल पा रही है, वे घर बैठे मोबाइल ऐप के माध्यम से ई-केवाईसी पूरा कर सकते हैं। प्रशासन ने यह भी निर्देश दिया है कि उपभोक्ता 25 दिनों के बाद ही नए सिलेंडर की बुकिंग IVRS, ऐप या व्हाट्सएप के माध्यम से करें। सभी गैस एजेंसियों को उपलब्ध स्टॉक का शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त वाहनों और संसाधनों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश का पालन नहीं करने वाले वितरकों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। साथ ही प्रखंड स्तर पर छापेमारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है और लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जिला नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है, जहां अब तक 35 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका निष्पादन कर दिया गया है। प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि घबराहट में आकर गैस बुकिंग न करें, क्योंकि जिले में एलपीजी की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और सभी को समय पर सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है।
Jehanabad News: Administration strict regarding LPG, review in the presence of DM Alankrita Pandey and SP Aparajit Lohan
Author: Barun Kumar
I am Journalist covering News around Jehanabad and Bihar
Share this:
- Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
- Post
- Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
- Share on Tumblr
- Email a link to a friend (Opens in new window) Email
- Share on Reddit (Opens in new window) Reddit
- Print (Opens in new window) Print
- Share on Mastodon (Opens in new window) Mastodon
- Share on Nextdoor (Opens in new window) Nextdoor
- Share on Threads (Opens in new window) Threads













