DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News:कायनात इंटरनेशनल स्कूल, काको में प्रसिद्ध उर्दू साहित्यकार डॉ. क़ासिम खुर्शीद की याद में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

Jehanabad News:कायनात इंटरनेशनल स्कूल, काको में प्रसिद्ध उर्दू साहित्यकार डॉ. क़ासिम खुर्शीद की याद में श्रद्धांजलि सभा आयोजित
IMG_20251005_161754

साहित्यकारों, शिक्षाविदों और विद्यार्थियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

काको (जहानाबाद) कायनात अंजुमन इकरा और शाहीन फॉर प्रमोशन ऑफ उर्दू के संयुक्त तत्वावधान में कायनात इंटरनेशनल स्कूल, कायनात नगर, काको में प्रसिद्ध उर्दू साहित्यकार, कवि और विद्वान डॉ. क़ासिम खुर्शीद की याद में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।

Digital Women Trust

इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षाविदों, उर्दू प्रेमियों, विद्यार्थियों और स्थानीय बुद्धिजीवियों ने भाग लिया। वक्ताओं ने डॉ. खुर्शीद के उर्दू भाषा और साहित्य में किए गए योगदान को याद करते हुए उन्हें एक प्रेरणास्रोत और संवेदनशील रचनाकार बताया।

कायनात फाउंडेशन एवं कायनात इंटरनेशनल स्कूल के संस्थापक अध्यक्ष शकील अहमद काकवी ने गहरी भावनाओं के साथ कहा—“डॉ. क़ासिम खुर्शीद का जन्म मेरे पैतृक गाँव काको, जहानाबाद (बिहार) में हुआ था। काको की यह साहित्यिक मिट्टी गर्व करती है कि उसने एक विश्वप्रसिद्ध उर्दू साहित्यकार और कवि को जन्म दिया। उनका निधन साहित्य जगत के लिए अपूरणीय क्षति है और मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से गहरा दुख।”

“डॉ. क़ासिम खुर्शीद का जन्म मेरे पैतृक गाँव काको, जहानाबाद (बिहार) में हुआ था। काको की यह साहित्यिक मिट्टी गर्व करती है कि उसने एक विश्वप्रसिद्ध उर्दू साहित्यकार और कवि को जन्म दिया। उनका निधन साहित्य जगत के लिए अपूरणीय क्षति है और मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से गहरा दुख।”

सभा के दौरान वक्ताओं ने कहा कि डॉ. खुर्शीद ने उर्दू को आधुनिक विमर्शों से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई। उनकी रचनाएँ भाषा की संवेदना, मानवता और सौहार्द की मिसाल हैं।

कार्यक्रम के अंत में दुआ-ए-मग़फ़िरत की गई और सभी ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Jehanabad News: A tribute meeting was organised in the memory of famous Urdu litterateur Dr. Qasim Khurshid at Kainat International School, Kako.

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़