DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: सलेमपुर लांजो गांव स्थित सीएसपी सेंटर में भीषण आग, लगभग 1.5 लाख की संपत्ति जलकर राख

Jehanabad News: सलेमपुर लांजो गांव स्थित सीएसपी सेंटर में भीषण आग, लगभग 1.5 लाख की संपत्ति जलकर राख
IMG_20251212_211043

असामाजिक तत्वों की हरकत का संदेह, संचालक ने थाना को दी लिखित शिकायत।

जहानाबाद काको प्रखंड के पाली थाना क्षेत्र स्थित सलेमपुर लांजो गांव में  देर रात एक सीएसपी (कस्टमर सर्विस प्वाइंट) सेंटर में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और करीब 1.5 लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई।

Digital Women Trust

सीएसपी सेंटर के संचालक धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि वे रोज की तरह गुरुवार शाम को सेंटर बंद कर सभी स्विच, इन्वर्टर और लाइन को ठीक से बंद कर घर चले गए थे। देर रात मकान मालिक ने फोन कर आग लगने की सूचना दी।

धीरेन्द्र कुमार ने बताया, “जब मैं मौके पर पहुँचा, तब तक सेंटर में तेज लपटें उठ रही थीं। तुरंत डायल 112 को खबर दी गई। बाद में दमकल विभाग और ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था।”

उन्होंने स्पष्ट कहा कि आग किसी अज्ञात असामाजिक तत्व द्वारा लगाई गई होने की आशंका है। उनका कहना है कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है, लेकिन परिस्थितियाँ संकेत देती हैं कि यह शरारती कृत्य हो सकता है। संचालक ने पूरे मामले की लिखित सूचना पाली थाना को दे दी है।

घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुँची और समय रहते आग को फैलने से रोककर बड़ी दुर्घटना को टाल दिया।

घटना के बाद क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है, वहीं ग्रामीण इस घटना को असामाजिक तत्वों की करतूत बता रहे हैं।

Jehanabad News: A massive fire broke out at the CSP center in Salempur Lanjo village, gutting property worth approximately 1.5 lakh rupees.

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़