DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: 15वीं सीनियर-जूनियर मेंस, बॉयज, वीमेन, मास्टर पंजा कुश्ती चैंपियनशिप 2025 संपन्न

Jehanabad News: 15वीं सीनियर-जूनियर मेंस, बॉयज, वीमेन, मास्टर पंजा कुश्ती चैंपियनशिप 2025 संपन्न
InShot_20250301_094533349

जहानाबाद बिहार पंजा कुश्ती महासचिव विक्रम कुमार के तत्वावधान में आयोजित 15वीं सीनियर-जूनियर मेंस, बॉयज, वीमेन, मास्टर पंजा कुश्ती चैंपियनशिप 2025 का शुभारंभ वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रेम कुमार, कांग्रेस महिला नेता डेविस, चंदन कुमार (संचालक – द जिम), राखी कुमारी केसरी (संस्थापक – हमारी पहचान संस्था), विनय कुमार (कोषाध्यक्ष – बिहार पंजा कुश्ती एवं संचालक – चैंपियन जिम) द्वारा रिबन काटकर किया गया। इस प्रतियोगिता में बिहार के 30 जिलों से 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। विजेता खिलाड़ियों को उनके वेट ग्रुप के आधार पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

जूनियर वर्ग के विजेता:

  • 50 किलो: 1. एम. डी. एजाज हुसैन (नवादा), 2. कुंदन कुमार (जहानाबाद), 3. उत्तम कुमार (जहानाबाद)
  • 55 किलो: 1. मोहित कुमार आर, 2. आदित्य राज (पटना), 3. ऋतिक कुमार (छपरा)
  • 60 किलो: 1. राजकुमार (आरा), 2. मोहित भूषण (आरा), 3. मज़ीन (गया)
  • 65 किलो: 1. सोलू बाबू (गया), 2. रोशन राजपूत (आरा), 3. सुधीर कुमार (जहानाबाद)
  • 70 किलो: 1. मोहम्मद एजाज (जहानाबाद), 2. रोशन कुमार (पटना), 3. गुलशन कुमार (जहानाबाद)
  • 80 किलो: 1. प्रेम कुमार (बेतिया), 2. महताब (नालंदा), 3. शक्ति कुमार (जहानाबाद)

सीनियर पुरुष वर्ग के विजेता:

  • 55 किलो: 1. मनीष कुमार (शाह बलिया), 2. अभिषेक कुमार (बलिया), 3. महेश कुमार (कैमूर)
  • 60 किलो: 1. शादाब खान (जहानाबाद), 2. मोहम्मद कमालुद्दीन (जहानाबाद), 3. पृथ्वीराज (बेतिया)
  • 65 किलो: 1. डिंपल कुमार (जहानाबाद), 2. फैजान आलम, 3. उपेंद्र कुमार (कैमूर)
  • 75 किलो: 1. मोहम्मद शहजाद अंसारी (बलिया), 2. आतिफ आलम (आरा)
  • 80 किलो: 1. अभिषेक कुमार (जहानाबाद), 2. जय भूषण (कैमूर)
  • 85 किलो: 1. रणवीर कुमार (पटना)
  • 90 किलो: 1. आसिफ खान (कैमूर), 2. उज्ज्वल कुमार (मधेपुरा), 3. अभिषेक कुमार (जहानाबाद)

महिला वर्ग के विजेता:

  1. डिंपी कुमारी (जहानाबाद)
  2. पंचरत्न कुमारी (पटना)
  3. ममता कुमारी (जहानाबाद)

ओपन मास्टर कैटेगरी के विजेता:

  1. रघुवीर प्रसाद यादव (SDRF टीम)
  2. धर्मेंद्र गिरी (जहानाबाद)
  3. प्रेम कुमार (जहानाबाद)

चैंपियन ऑफ चैंपियन:

  • जूनियर वर्ग: मोहित कुमार (आरा)
  • सीनियर वर्ग: रणवीर कुमार (पटना)

47वीं नेशनल पंजा कुश्ती चैंपियनशिप 2025 मध्य प्रदेश में आयोजित की जाएगी, जिसमें इस चैंपियनशिप के विजेता खिलाड़ियों को भाग लेने का मौका मिलेगा।

Digital Women Trust

मैच रेफरी:

चंदन कुमार, बॉबी कुमार, आतिफ आलम, अभिषेक कुमार, कुश रंजन।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़