DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद: नवनिर्माण संस्थान द्वारा श्याम घाट पर फल पूजन सामग्री चाय एवं दवा का किया गया वितरण

Jehanabad: Navnirman Sansthan distributed fruits, worship material, tea and medicine at Shyam Ghat.

जहानाबाद में नवनिर्माण संस्थान एक ऐसा संस्थान है जो हमेशा अपने कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज करता है इस बार हर वर्ष की तरह छठ के मौके पर छठ व्रतियों के बीच फल पूजा सामग्री
चाय एवं दवा का वितरण किया गया जहानाबाद के एरोड्रम के समीप अवस्थित श्याम घाट पर नवनिर्माण संस्थान के राष्ट्रीय सचिव संजय शर्मा,विनय शर्मा , राजेन्द्र यादव , राम विनोद शर्मा , मनीष कुमार , सुजीत सुजान यादव , केशरी नंदन सहित अन्य पदाधिकारी द्वारा छठ व्रतियों के बीच फ़ल पूजा सामग्री चाय एवं दवा का वितरण किया गया इस अवसर पर संजय शर्मा ने कहा की नवनिर्माण संस्थान द्वारा हमेशा कार्यक्रम किया जाता है गरीबों के बीच लाचारों के बीच श्रद्धालुओं के बीच यहां तक की कोरोना कल में भी नव निर्माण संस्थान द्वारा लोगों की काफी मदद की गई नव निर्माण संस्थान का काम ही है हर पर्व त्यौहार में लोगों को मदद पहुंचाना छठ पर्व में हर वर्ष छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं के बीच फल पूजन सामग्री सहित अन्य चीज वितरित की जाती है। इस अवसर पर नवनिर्माण संस्थान के सचिव संजय शर्मा ने जहानाबाद जिले वासियों को छठ पूजा की शुभकामनाएं दी एवं हर्षोल्लास के साथ छठ मनाने की अपील की।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News