DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद सिविल सर्जन ने कथित भाजपा नेत्री के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी

Jehanabad Civil Surgeon lodged an FIR against the alleged BJP leader.

जहानाबाद जिले के सिविल सर्जन कार्यालय में घुसकर एक कथित भाजपा नेत्री ने , प्रधान लिपिक के साथ दुर्व्यवहार करने,शोर मचाने तथा सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने की बात प्रकाश में आया है। सिविल सर्जन सुहैला खातून ने बताई कि कथित भाजपा नेत्री निशु कुमारी, ग्राम रघुनाथ ग॑ज‌ , थाना हुलासग॑ज , जिला जहानाबाद मेरे अनुपस्थिति में कार्यालय में घुसकर प्रधान लिपिक के साथ अभद्रता पूर्ण व्यवहार के साथ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने बताई कि यही नहीं उसने अपने को भाजपा का प्रदेश म॑त्री का धौ॑स दिखाते हुए एक लिपिक जो बर्तमान में मखदुमपुर प्रखंड के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छतियाना में शा॑ती भूषण को हुलासग॑ज स्वास्थ्य केंद्र में स्थानांतरित करने का दबाव बनाने लगी। जबकि शा॑ती भूषण को बीते साल हुलासग॑ज स्वास्थ्य केंद्र से मखदुमपुर में पदस्थापित किया गया था। उन्होंने बताई कि लिपिक शा॑ती भूषण का पैतृक गांव हुलासग॑ज प्रखंड में ही है। वही उन्होंने बताई कि कथित भाजपा नेत्री निशु कुमारी के बिरुध नगर थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की आग्रह किया गया है। वही नगर थाना अध्यक्ष ने बताया कि सिविल सर्जन डॉ सुहैला खातून के लिखित आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर कारवाई प्रारंभ कर दिया गया है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News