DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

सिद्धेश्वरनाथ मंदिर में हादसा: बिहार में दुखद हादसा, सावन के चौथे सोमवार पर भगदड़ मचने से 7 कांवड़ियों की दबने से मौत, कई घायल

Jehanabad 8 killed, several injured after stampede breaks out at Baba Siddhnath Temple in Bihar's Barabar
Jehanabad 8 killed, several injured after stampede breaks out at Baba Siddhnath Temple in Bihar's Barabar
Jehanabad 8 killed, several injured after stampede breaks out at Baba Siddhnath Temple in Bihar’s Barabar

सिद्धेश्वरनाथ मंदिर में हादसा: बिहार में दुखद हादसा, सावन के चौथे सोमवार पर भगदड़ मचने से 7 कांवड़ियों की दबने से मौत, कई घायल, मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

बिहार के जहानाबाद जिले में आज सावन सोमवार के चौथे दिन एक दुखद हादसा हो गया। जहानाबाद में श्रावणी मेले के दौरान सिद्धेश्वरनाथ मंदिर में भगदड़ मच गई। इसमें 7 कांवड़ियों की दबने से मौत हो गई। हादसे में 12 से ज्यादा लोग घायल हैं। यह दुखद हादसा रविवार देर रात करीब 12 हुआ। प्रत्यक्षदशियों का कहना है कि मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है।

जानकारी के अनुसार जहानाबाद के बाबा सिद्धनाथ मंदिर में भगदड़ से मरने वालों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। आशंका जताई जा रही है कि, मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि अब तक साफ नहीं हो सका है कि मंदिर में भगदड़ कैसे मची।

Jehanabad SHO Diwakar confirm 7 death till now in Jehanabad’s Barabar Stamped Case

जहानाबाद के एसएचओ दिवाकर विश्वकर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही खुद एसपी और डीएम ने मौका मुआयना किया है। उन्होंने बताया कि हादसे के कारणों की जांच कराई जा रही है। प्राथमिक सूचना के मुताबिक सबसे पहले जलाभिषेक की आपाधापी में यह घटना हुई है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि सावन सोमवार के चलते मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी थी। जलाभिषेक के दौरान अचानक भगदड़ मच गई। आरोप लगाया गया है कि, एनसीसी कैडेट्स ने लाठीचार्ज कर दी थी।

इसके बाद मंदिर में भगदड़ मच गई। जब इस बारे में एसडीएम से सवाल किए गए तो उन्होंने इस बात से इंकार करते हुए कहा कि, हम मामले की जांच कर रहे हैं। घटना की जानकारी के बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव में जुट गई है। जहानाबाद डीएम अलंकृता पांडे ने बताया कि हम हालात पर नजर रख रहे हैं। अब स्थिति नियंत्रण में है।


जहानाबाद हादसे की जानकारी होते ही जहानाबाद सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव भी सदर अस्पताल पहुंच वहां का हाल जाना और शोकव्यापत परिवारों के लिए दुख जाहिर किया। वहीं संसद ने लोगों को भरोसा दिलाया कि एक टीम गठित कर इसकी जांच करवाएंगे और जांच में दोसी पाये जाने पर किसी को बख्शा नही जाएगा।

वहीं जहानाबाद विधायक सुदय यादव ने भी इस घटना पर अपना दुख व्यक्त किया है और तुरंत सदर अस्पताल जहानाबाद पहुंच कर वहां की विधि व्यवस्था का जायजा लिया और घायलों का हाल जाना. जहानाबाद विधायक सुदय यादव ने इस घटना पर दुख जताया है, और इस पूरी घटना की जिम्मेदारी जिला प्रशासन, जहानाबाद को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है की हर वर्ष इतनी भीड़ सावन में आती है उसके लिए जितनी व्यवस्था होगी चाहिए उतनी प्रशासन कर नहीं पाया। वहीं बिहार सरकार से मांग की है की मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपए की आर्थिक मदद दी जाए और भविष्य में ऐसी घटना न हो इसका भी इंतजाम किया जाए।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News