DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jammu & Kashmir: 11 killed as mini bus falls into gorge in Poonch district

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में दर्दनाक सड़क हादसा, 11 लोगों की मौत

Jammu & Kashmir: 11 killed as mini bus falls into gorge in Poonch district
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। यहाँ पुंछ के सवजियान इलाके में आज अहले सुबह एक मिनी बस खाई में गिर गई। इस घटना में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। इस हादसे में घायल कई लोगों को सेना की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

उपराज्यपाल ने जताया दुख

Manoj Sinha Tweet

वहीं इस दर्दनाक सड़क हादसे पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को पांच पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा, ‘पुंछ के सावजियां में सड़क दुर्घटना में हुई मौत से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना है। घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य की कामना करता हूं। पुलिस और सिविल अधिकारियों को घायलों को हर संभव इलाज मुहैया कराने का निर्देश दिया है। मृतकों के परिजन को मदद के लिए पांच लाख रुपये दिए जाएंगे।

President Murmu Tweet
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News