DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान को इंदु काश्यप ने राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सफल राजनीतिक जीवन की कामना

Indu Kashyap tied Rakhi to LJP supremo Chirag Paswan and wished him long life and successful political life.

जहानाबाद:- लोजपा महिला मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ इंदु काश्यप ने लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान के आवास पर जाकर उन्हें राखी बांधकर उनके लिए लंबी उम्र और सफल राजनीतिक जीवन की कामना की। इस अवसर पर चिराग पासवान ने देश के सभी बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामना देते हुए कहा कि रक्षाबंधन का पर्व भाई बहन के पवित्र रिश्ते और प्रेम का प्रतीक है। उन्होंने डॉ इंदु कश्यप द्वारा राखी बांधे जाने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए उन्हें भी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी। रक्षाबंधन के पवित्र त्यौहार पर लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान को राखी बांधने के बाद लोजपा नेत्री डॉक्टर इंदु कश्यप ने कहा कि आज रक्षाबंधन के दिन यह संकल्प लेने की भी जरूरत है कि कोई भी बहन असुरक्षित नहीं हो। हाल में कोलकाता में मेडिकल कॉलेज में हुए बलात्कार और निर्मल हत्या की घटना को मार्मिक बताते हुए उन्होंने कहा कि हमें ऐसी घटनाओं और कुकृत्यों से लड़ने की जरूरत है। इसके लिए सभी भाई रक्षांबधन के पवित्र त्यौहार पर यह संकल्प लें कि किसी भी बहन या बेटी के ऊपर कोई कुठाराघात करने की नहीं सोंचे। अंत में उन्होंने देश के सभी भाई बहनों को रक्षाबंधन के त्योहार पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए सभी के मंगल जीवन की कामना की।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News