
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
भारत-पाकिस्तान का सुपर संडे मैच। उम्मीद सबकी थी कि भारत एक बार फिर से पाकिस्तान को मात देकर एशिया कप के फाइनल के सफर में मजबूती से आगे बढ़ेगा लेकिन इस बार शायद पाकिस्तान का इरादा बिल्कुल अलग था और उसने अपने इरादे को यकीन में बदला और भारत को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। एशिया कप के पहले मैच में भी भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से ही हराया था। तो एक तरह से इस मैच के परिणाम को बदले खज़ नजरिये से देखा जा रहा है।
भारत को टॉस हारकर पहले बैटिंग का निमंत्रण मिला लेकिन राहुल और रोहित की जोड़ी ने एक समय तो शायद यह महसूस कराने लगा कि शायद बाबर आजम का पहले बॉलिंग करने का फिसला गलत ले लिया लेकिन उनके इस फैसले को सही साबित किया हैरिस रउफ ने जिन्होंने तेजी से रन गति बढ़ाने वाले रोहित शर्मा (16 गेंदों में 28 रन) को खुशदिल के हाथों कैच करवाया। फिर मैदान पर आए विराट कोहली और राहुल की जोड़ी ने आगे रन गति बढाते तभी राहुल भी शादाब खान की गेंद पर आउट हो गए। सूर्यकुमार से सबकी उम्मीदें थी लेकिन उन उम्मीदों के बदले सूर्यकुमार ने सिर्फ 13 रन बनाए और आउट हुए। दिनेश कार्तिक की जगह पंत को टीम का हिस्सा बनाया गया था लेकिन उसका कोई खास अंतर नहीं दिखा क्योंकि पंत 14 रन बना पाए।
पिछले मैच के हीरो रहे हार्दिक पंड्या ने सबसे ज्यादा दर्शकों को ही नहीं बल्कि कप्तान रोहित शर्मा को भी निराश किया और महज 2 गेंद में ही बिना खाता खोले आउट हो गए। वो तो भला हो विराट कोहली का जिन्होंने बूंद बूंद से गागर भरने का काम किया और 44 गेंदों में 60 रन बनाकर 19.4 ओवर में रन आउट होकर पवेलियन लौटे। तब तक भारत 173 रन बना चुका था। कोहली के बाद दो गेंद खेलने आये रवि विश्नोई को 2 गेंदों पर दो बार फखर जमान की मेहरबानी से 2 चौके मील गए और टीम 182 रनों का टारगेट दे पाई।
पाकिस्तान की शुरुवात में एक बार फिर से कप्तान ने निराश किया और सिर्फ 14 रन बनाकर रवि विश्नोई के शिकार बने। इसके बाद रिजवान का साथ देने आए फखर जमान ने मोर्चा संभाला पर बाउंडरी की तलाश में पवेलियन लौटे। फिर पाकिस्तान के कप्तान ने 7वें नम्बर पर बल्लेबाजी करने वाले नवाज को बैटिंग के लिए उतार दिया और यही उसकी सबसे बड़ी ताकत साबित हुई। मात्र 20 गेंदों में 42 रनों की पारी खेल उन्होंने भारत के मुँह से मैच छिन लिया। एक छोर पर रिज़वान ने शानदार पारी जारी रखते हुए 51 गेंदों पर 71 रन बना डाले। एक उम्मीद जरूर बंधी थी जब भुवनेश्वर कुमार ने नवाज को आउट किया लेकिन आसिफ अली की 8 गेंदों पर 16 रनों की कैमियो ने उस उम्मीद पर पानी फेर दिया। और पाकिस्तान 5 विकेट से यह मैच जीत लिया।
इस मैच में बने रिकॉर्ड
दीपक हुड्डा का यह 18वां टी20 मैच था। इससे पहले जिन 17 मैचों में दीपक हुड्डा रहे वह सब के सब भारत जीतने में कामयाब रहा। लेकिन हुड्डा का भारत के लिए लकी चार्म वाला रिकॉर्ड टूट गया। इसके साथ-साथ कोहली ने दो रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए। पहला तो पचासे का। विराट दुनिया भर में T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा पचासे जड़ चुके हैं। ये रिकॉर्ड विराट से पहले उनके कैप्टन रोहित शर्मा के नाम था. विराट के नाम अब वर्ल्ड क्रिकेट में 32 पचासे हैं। रोहित इस लिस्ट पर दूसरे नंबर पर हैं और उनके पास 31 हाफ सेंचुरी है। तीसरे नंबर पर पाकिस्तान के कैप्टन बाबर आजम हैं। उनके नाम के साथ 27 पचासे हैं। और दूसरा पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा अर्धशतक विराट कोहली के नाम ही हो गया। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 में 4 अर्धशतक ठोके हैं। जबकि गौतम गंभीर, रोहित शर्मा, रॉबिन उथप्पा के नाम एक-एक अर्धशतक है।
रिपोर्ट- अमन पांडेय
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












