
नितीश कुमार की सरकार में भ्रष्टाचार का है बोलबाला - सुदय यादव
जहानाबाद:- बिहार में एनडीए सरकार में आये दिन पुल गिरने की खबरों और बेहाल कानून व्यवस्था के बीच आज विपक्ष ने पूरे प्रदेश में सरकार के खिलाफ आक्रोश और प्रतिरोध मार्च निकाला।
इसी कड़ी में आज जहानाबाद जिला में भी बिहार की वर्तमान नीतीश सरकार में बढती अपराधिक गतिविधियों, बढ़ती बेरोजगारी, बलात्कार तथा हत्या की घटनाओं, बेलगाम अफसरशाही तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ इ॑डिया गठबंधन के नेताओं तथा सैंकड़ो कार्यक्रताओं ने आज आक्रोश मार्च निकाला।
बता दें कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इंडिया गठबंधन का यह आक्रोश मार्च जिले के स्टेशन से शुरू हो कर मुख्य मार्ग होते हुये जिला समाहरणालय पर जाकर खत्म हुआ। जहां जहानाबाद, मखदुमपुर और घोसी विधायक सहित इंडिया गठबंधन के नेताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
जहानाबाद सदर विधायक कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि नितीश कुमार की सरकार में हत्या, बलात्कार और भ्रष्टाचारियों का बोलबाला बढ़ गया है। बेरोजगार युवाओं में सरकार के प्रति काफी आक्रोश देखा जा रहा है।
वहीं मखदुमपुर विधायक सतीश कुमार ने कि नितीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा की एनडीये की सरकार बिलकुल निकम्मी और भ्रष्ट है। बिहार में इनकी सरकार में कोई भी सुरक्षित नहीं है। जब एक पूर्व म॑त्री और पार्टी अध्यक्ष मुकेश सहनी के पिता की हत्या सोये अवस्था में हो सकता है तो आम आवाम अपने आप को इस सरकार में खुद को कैसे सुरक्षित महसूस कर सकता है। ठेकेदारों से इस सरकार की साठगांठ है जिसके चलते रोज रोज पुल गिरने की खबर आते रहती है।
घोषी विधायक रामबली सिंह यादव ने सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि हर वक्त सुशासन की रट लगाने वाली सरकार कुशासन की ओर अग्रसर है। एनडीये की सरकार कोई भी परिक्षा सही से नहीं करवा पा रही। यह सरकार युवाओं को धोखा दे रही है और प्रश्न पेपर बार बार बड़े ओहदे दारो के हाथ बेच दिया जा रहा है। NEET परीक्षा में हुई गड़बड़ी तो इससे बड़ा सबूत है।
वही आक्रोश मार्च में इ॑डिया गठबंधन के सभी दल जिसमें राजद, का॑ग्रेस, माले, वी आई पी पार्टी के जिलाध्यक्ष, नेताओं सहित हजारों की संख्या मे गठबंधन के कार्यक्रता शामिल रहे।
यह भी पढ़े: इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












