
जहानाबाद जिले के काको प्रखंड के देवघरा में शुक्रवार को जन सुराज अभियान कैंप का शुभारंभ हो गया। जन सुराज अभियान से जुड़े अक्षय आनंद ने कैंप का विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर अपने संबोधन में जन सुराजी अक्षय आनंद ने कहा कि बिहार के हर जिले जन सुराज अभियान की लहर बह रही है। जन सुराज अभियान के प्रणेता प्रशांत किशोर के नेतृत्व में अब तक डेढ़ दर्जन जिलों में पदयात्रा हो चुकी है। पांच हजार गांवों के लाखों लोगों से प्रशांत किशोर ने सीधा संवाद किया है। आगामी दो अक्टूबर को लाखों लोगों की उपस्थिति में पटना में जन सुराज पार्टी की घोषणा की जाएगी।
अक्षय आनंद ने आगे कहा कि जन सुराज पहली पार्टी होगी जो अपने एक करोड़ संस्थापक सदस्यों के साथ घोषित की जाएगी। 2025 में होने वाले बिहार विधान सभा चुनाव में जन सुराज पार्टी सभी 243 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। न तो चुनाव से पहले और ना ही चुनाव के बाद इस पार्टी का अन्य किसी भी पार्टी से कोई गठबंधन होगा। अक्षय आनंद ने कैंप में शिरकत करने वालों सभी लोगों से गहन प्रशिक्षण लेने और जन सुराज की नीतियों को ग्रामीणों के बीच फैलाने का अनुरोध किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












