
जहानाबाद: महापरिवर्तन आंदोलन के प्रणेता और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विनय कुमार सिंह से आज जहानाबाद सर्किट हाउस में ज़िला अधिकारी (DM) मैडम और पुलिस अधीक्षक (SP) सर ने मुलाकात की। इस महत्वपूर्ण बैठक में जहानाबाद जिले के समग्र विकास और उत्थान पर गहन चर्चा हुई।
मुलाकात का उद्देश्य जिले के विकास कार्यों में तेजी लाना और स्थानीय समस्याओं का समाधान ढूंढना था। बातचीत के दौरान ज़िले की वर्तमान स्थिति और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। विनय कुमार सिंह ने जिले के विकास में सुधार के लिए अपने अनुभव और विचार साझा किए, साथ ही उन्होंने जिलावासियों से अपील की कि वे जिले की प्रगति के लिए दो कदम साथ चलें।
DM और SP ने विनय कुमार सिंह को जिले में चल रही विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी और उनकी सलाह का स्वागत किया। इस मुलाकात को जिले के विकास के संदर्भ में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
विनय कुमार सिंह का यह दौरा जिले में विकास और सुधार की दिशा में एक नई दिशा देने की उम्मीद जगाता है। उन्होंने जिलावासियों से आग्रह किया कि वे इस यात्रा में सहयोग करें और जिले के उत्थान के लिए मिलकर काम करें।
यह बैठक न केवल प्रशासनिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण थी बल्कि जिले के नागरिकों के भविष्य की दिशा में भी एक नई उम्मीद का संकेत देती है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












