DW Samachar – Header
BREAKING

Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal In Hindi

जानिये अपनी राशिफल के हाल
DW Rashifal
Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal In Hindi
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

🌺 आज का राशिफल 🌺

दिनांक: 10 सितंबर 2022

दिन – शनिवार

मेष: पारिवारिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। किसी जरूरतमंद की मदद करने से आपको आध्यात्मिक खुशी मिलेगी। किसी के साथ छोटी सी बात को लेकर विवाद हो सकता है।

वृषभ: संतान या शिक्षा की दिशा में सफलता मिलेगी। अधीनस्थ कर्मचारी, मित्र या भाई आदि का सहयोग मिलेगा फिर भी मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। अपने क्रोध और जिद पर नियंत्रण रखें। मन में तरह-तरह के नकारात्मक विचार आएंगे और अपनों से निराशा आपको तनाव दे सकती है।

मिथुन: गजकेसरी योग व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ाएगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। पारिवारिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। किसी मित्र या रिश्तेदार से विवाद होने से आपको कष्ट होगा। किसी को की गई सिफारिश आपको नकारात्मक परिणाम देगी। किसी भी प्रकार के उधार संबंधी लेन-देन में शामिल न हों।

कर्क: गजकेसरी योग से व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। रुपये और पैसों के मामले में हाथ थोड़े तंग हो सकता है। जनसंपर्क मजबूत होगा और फायदेमंद रहेगा।

सिंह: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। कोई ऐसी घटना हो सकती है जो आपके हित में न हो। दैनिक गतिविधियों में कुछ व्यवधान हो सकता है जिसके कारण आप असहज महसूस कर सकते हैं। वित्त से जुड़ी समस्याएं बढ़ेगी इसलिए फिलहाल किसी भी तरह का कर्ज लेने से बचें। युवाओं को अपना काम सावधानी से करना चाहिए।

कन्या: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। आपकी कोई महत्वपूर्ण योजना अधूरी रह सकती है। पारिवारिक मामला आगे बढ़ सकता है। किसी भी विवाद को धैर्य और संयम से सुलझाने का प्रयास करें।

तुला: रोग या विरोधी तनाव का कारण होगा। व्यावसायिक, व्यर्थ की उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियों को आप बखूबी निभा पाएंगे। यदि युवा किसी प्रतियोगिता की तैयारी करने का प्रयास कर रहे हैं तो उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी।

वृश्चिक: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। बहुत प्रयास के बाद ही किसी कार्य में सफलता न मिलने से मन मायूस रहेगा। किसी पड़ोसी से विवाद हो सकता है। व्यापार में आप अपना कोई काम पूरा करने में सफल रहेंगे।

धनु: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। रिश्तों में निकटता आएगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आपकी रचनात्मकता और उत्पादकता लोगों के सामने आएगी। आपकी व्यस्तता और चिड़चिड़ेपन के कारण घर में परेशानी रहेगी।

मकर: भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। छात्रों को अपनी पढ़ाई में कुछ व्यवधान का सामना करना पड़ सकता है। इस समय किसी भी प्रकार के लेन-देन से बचें।

कुंभ: आर्थिक मामलों में सुधार होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत और लगन का सही परिणाम भी मिलेगा। पारिवारिक व्यवस्था अच्छी तरह से बनी रहेगी।

मीन: बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। आप अपने अधिकांश कार्यों को अपनी मेहनत से पूरा करने में सफल रहेंगे। परिवार और दोस्तों के सहयोग से प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयास सफल होंगे

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़