DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

महामहिम राष्ट्रपति ने बढ़ाया हाथ और स्काउट्स की कलाई बंधी प्रेम की डोर राखी– हरिशंकर

His Excellency the President extended his hand and tied the wrist of the scouts and kept the thread of love – Harishankar

रक्षा बंधन का पर्व हर साल भारत में भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक माना जाता है, लेकिन इस बार यह पर्व भारत स्काउट और गाइड कायनात इंटरनेशनल स्कूल- काको, जहानाबाद (बिहार) के लिए एक यादगार अनुभव बन गया, महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी से मिलने और राष्ट्रपति भवन में राखी बंधवाने का अद्वितीय अवसर प्राप्त हुआ, जब राष्ट्रपति भवन से एक विशेष आमंत्रण स्काउट- अखिल कुमार, गाइड- सलोनी कुमारी, मुस्कान कुमारी और स्काउट अल्फास क़ुरैशी, जो इस दौरे का हिस्सा थे, अत्यंत उत्साहित और गर्व महसूस कर रहे थे, इनके साथ स्कूल की वाइस प्रिंसिपल शाइस्ता सना, फाउंडर चेयरमैन -सह- उपाध्यक्ष भारत स्काउट- गाइड जहानाबाद शकील काकवी भी थे।

राष्ट्रपति भवन के भव्य वातावरण में, अपने प्रेम और आशीर्वाद की डोर राखी स्काउट अल्फास क़ुरैशी के कलाई पर महामहिम ने रखी बांधी, यह क्षण न केवल अल्फास के लिए, बल्कि विद्यालय गांव तथा बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड के लिए गर्व का प्रतीक बन गया, इस दौरान, अखिल कुमार ने महामहिम को स्कूल में आमंत्रित करते हुए कहा कि सबसे बड़ा सम्मान होगा यदि आप हमारे बीच आकर स्काउट गाइड के साथ विद्यालय के छात्र-छात्राओं को प्रेरित करें, इस अवसर पर, सलोनी और मुस्कान कुमारी ने 66 इंच लंबे कपड़े के स्क्रॉल पर लिखा आभार संदेश महामहिम राष्ट्रपति को उनकी 66वीं जयंती पर भेंट किया,शकील काकवी ने यह यात्रा को न केवल उनके लिए एक प्रेरणा बनी, बल्कि यह स्काउट गाइड के साथ छात्र-छात्राओं के लिए भी एक मिसाल पेश करती है,
विद्यालय की प्रिंसिपल डॉ. कहकशन बेगम ने इस अवसर पर कहा, “यह हमारे स्कूल के लिए गर्व का क्षण है जो उनके व्यक्तित्व विकास में सहायक होगा और राष्ट्र की सेवा के लिए प्रेरित करेगा।”
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जहानाबाद के जिला संगठन आयुक्त हरिशंकर कुमार ने कायनात इंटरनेशनल स्कूल स्काउट्स एवं गाइड्स इकाई के प्रयासों की सराहना की और कहा कि “स्काउट्स एवं गाइड्स को राष्ट्रपति भवन पहुंचने और भारत की महामहिम राष्ट्रपति से मिलने का अवसर मिलना पूरे स्काउट्स एवं गाइड्स समुदाय के लिए गौरव की बात है, इससे आदर्श वाक्य “तैयार रहो” का पालन करने के लिए प्रोत्साहित करने का मार्ग प्रशस्त होगा।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News